फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   haj applications cross the decided limit

यहां हज के लिए होड़, कोटे से ज्यादा भीड़

Wed, 19 Mar 2014 09:30 AM IST
सैफ/अमर उजाला, लखनऊ
सैफ/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Mar 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
haj applications cross the decided limit

प्रदेश के लिए निर्धारित हज कोटे से आवेदकों की संख्या मंगलवार को पार कर गई।

विज्ञापन


अब तक राज्य हज कमेटी कार्यालय में 30 हजार हज यात्रा आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं।

28 हजार से ऊपर आवेदकों के फॉर्म एंट्री कर ऑनलाइन हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई भेज दिया गया है।

प्रदेश का हज-2014 का पूर्व निर्धारित कोटा 27 हजार है। राज्य हज कमेटी के सचिव डॉ. सुलतान अहमद ने बताया कि अब तक प्रदेश के 28 हजार आवेदिकों के फॉर्म ऑनलाइन कर दिए गए हैं।

मंगलवार को डाक से आवेदन आने का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें से तकरीबन 500 आवेदन खोले गए।

उन्होंने बताया कि सूबे के लिए कोटा तो निर्धारित है, लेकिन अभी अंतिम निर्धारण नहीं हुआ है।

पिछले हज में 27,500 का कोटा निर्धारित हुआ था जो बाद में 32 हजार हो गया था।

इस बार भी तकरीबन 32 हजार से अधिक आवेदकों को राज्य हज कमेटी के जरिये हज को रवाना किया जाएगा।

लेकिन प्रयास रहेगा कि इससे भी अधिक कोटा यूपी को मिले ताकि सभी आवेदकों को मौका मिले।

पासपोर्ट जारी होने की तिथि में राहत
प्रदेश के हज आवेदकों के फार्म जमा करने की तिथि के साथ ही पासपोर्ट जारी होने की तिथि में भी हज कमेटी ऑफ इंडिया ने राहत दी है। मंगलवार को इस बाबत हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई से वार्ता कर इसे सुनिश्चित कराते हुए आवेदकों से अपील की गई है कि जिनके पासपोर्ट 22 मार्च तक भी जारी होंगे उन्हें आवेदन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के सचिव ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि तो 15 से 22 मार्च कर दी गई थी, लेकिन पासपोर्ट जारी होने की तिथि को 15 मार्च से आगे बढ़ाने के निर्देश नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को इसे भी बढ़ाते हुए 22 मार्च कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed