{"_id":"5985596e4f1c1bdb698b4584","slug":"hair-cropping-cases-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुक नहीं रहा चोटी कटने का सिलसिला, यूपी में 24 घंटे में 36 चोटियां कटने की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक नहीं रहा चोटी कटने का सिलसिला, यूपी में 24 घंटे में 36 चोटियां कटने की खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
Demo Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस का दावा है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान नौ महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं सामने आईं हैं। जबकि देर रात तक मिली सूचनाओं के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घंटों में तीन दर्जन से ज्यादा घटनाएं सामने आईं हैं।
विज्ञापन
आईजी कानून व्यवस्था हरि राम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में चोटी कटने की नौ और घटनाएं सामने आई हैं। इनमें हमीरपुर, हाथरस, कासगंज, बिजनौर व गाजियाबाद में एक-एक घटना हुई है। जबकि बुलंदशहर व बरेली में दो-दो।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब तक इन मामलों में आगरा, गोरखपुर व बरेली में एक-एक एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को अपने यहां सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्थान पर ऐसी घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह एक अफवाह है, इस पर ध्यान न दिया जाए। इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। कानून को अपने हाथ में न लें। सोशल मीडिया के जरिये भी लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है।