{"_id":"6782488d4244e8f0dd0c4722","slug":"had-dalbir-not-noticed-a-major-accident-could-have-happened-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108808-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: न पड़ती दलबीर की नजर तो हो सकता था बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: न पड़ती दलबीर की नजर तो हो सकता था बड़ा हादसा
Sat, 11 Jan 2025 08:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
नरैनापुर में घुसे तेंदुआ को बेहोश कर ले जाते वन कर्मी।
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। नरैनापुर में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तेंदुआ घुस आया। अच्छा रहा कि तेंदुए पर दलबीर की नजर पड़ गई। अन्यथा न सिर्फ गांव में कोई बड़ा हादसा हो सकता था बल्कि तेंदुआ ग्रामीणों सहित वन विभाग के लिए परेशानी का सबब भी बन सकता था। हालांकि अब वह वन विभाग की कैद में है। इसे जल्द ही कहीं छोड़ा जाएगा।
मल्हीपुर के ग्राम जोगिया के मजरा नरैनापुर निवासी दलबीर शर्मा का गांव के बाहर दक्षिण तरफ शौचालय बना हुआ है। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह शौच के लिए खेत की तरफ जा रहा था। तभी उसे शौचालय के पास एक जंगली जानवर आता दिखा। शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों को देख तेंदुआ दलबीर के बाबा खिरोधर के सामने से होता हुआ पहले एक जर्जर अहाते में बाद में गांव निवासी रामधन यादव के घर के अंदर घुस गया।
जहां पहुंचे तेंदुए को पकड़ने के लिए सुबह साढ़े सात बजे पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तेंदुए को पकड़ने की हिम्मत न जुटा सकी। इस पर प्रभारी डीएफओ ने बहराइच के कतर्निया से चिकित्सक व ट्रैंकुलाइजर की टीम को बुलाया। टीम लगभग शाम चार बजे गांव पहुंची। इसके बाद टीम ने कमरे की छत व दिवार के बीच के होल से ट्रैकुलाजर चलाई जिससे तेंदुआ बेहोश हो गया। इसके बाद तेंदुए को रेस्क्यू कर उसे वन कार्यालय भिनगा लाया गया। इस बीच ग्रामीणों में कौतूहल रहा। सब लोग अपनी-अपनी छतों से तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन को करते हुए वीडियो बनाने में जुट गए।
विज्ञापन
प्रभारी डीएफओ बी शिव कुमार ने बताया कि घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। ऊपर से जो भी आदेश या निर्देश मिला उसी के अनुरूप तेंदुए को वहां ले जाया जाएगा।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ