फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gyanendra Pandey could become the coach of the UP Ranji team.

Lucknow News: ज्ञानेंद्र पांडेय हो सकते हैं यूपी रणजी टीम के कोच

Tue, 29 Sep 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Gyanendra Pandey could become the coach of the UP Ranji team.
लखनऊ। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय रणजी ट्राॅफी के लिए यूपी के अगले कोच हो सकते हैं। साथ ही पूर्व रणजी क्रिकेटर राहुल सप्रू को भी टीम प्रबंधन में अहम भूमिका दी जा सकती है। 30 सितंबर को यूपीसीए की कानपुर में होने वाली एजीएम में इस घोषणा पर अमली जामा पहनाया जा सकता है। बतौर कोच ज्ञानेंद्र का बेहतरीन रिकॉर्ड उन्हें यूपी रणजी टीम के हेड कोच का तगड़ा दावेदार बनाता है।
विज्ञापन

बुधवार को होने वाली एजीएम में यूपीसीए के पदाधिकारियों के साथ सदस्य भी शामिल होंगे। यूपीसीए के सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि एजीएम से पहले संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों और आगामी रणनीति पर अनौपचारिक चर्चा होगी। हालांकि इस बार कार्यकारिणी के किसी भी पद पर चुनाव नहीं होना है।
विज्ञापन

गवर्निंग काउंसिल का निर्विरोध चुना जाना भी लगभग तय हो चुका है। इसके बावजूद चयन समिति और कोचिंग स्टाफ को लेकर मंगलवार की बैठक में अंतिम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के भी पार्टी में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed