फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gutkha wrapper in food

पुनर्वास विविः मेस के खाने में गुटखे का रैपर, फोटो लेने पर किया मोबाइल छीनने का प्रयास

Tue, 24 Sep 2019 04:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
gutkha wrapper in food
खाने में मिला गुटखे का रैपर - फोटो : amar ujala
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में छात्रावास के मेस में अव्यवस्था खत्म नहीं हो रही है। सोमवार दोपहर पुरुष छात्रावास के मेस के खाने में पान मसाला का रैपर मिला। छात्रों का आरोप है कि जब छात्र इसकी फोटो ले रहे थे तो मेस कर्मियों ने उनके मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया गया। छात्रों ने इसकी शिकायत छात्रावास वार्डेन से की है।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि सोमवार दोपहर में वे खाना खा रहे थे तो एक छात्र की सब्जी में गुटखे का रैपर मिला। मगर मेस संचालक इसे मानने को तैयार नहीं था। छात्रों ने जब इसकी फोटो लेनी शुरू की तो मेस कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। उन्होंने मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया। इसे लेकर विद्यार्थियों से उनकी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि आए दिन इस तरह की दिक्कत हो रही है लेकिन विवि प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पिछले दिनों मेस के खाने में कीड़ा मिला था, जिस पर विवि की ओर से मेस संचालक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले उसके द्वारा खाने के बर्तनों से नाली सफाई करने की शिकायत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वार्डेन डॉ. विपिन पांडेय ने कहा कि छात्रों ने गुटखे का रैपर मिलने की शिकायत की है। सीसीटीवी दिखवाया जा रहा है क्योंकि मेस संचालक कह रहा है कि ऐसा कुछ नहीं था। अगर उसके द्वारा लापरवाही की गई है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व के मामले में उसे नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed