फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gun shoot on man, injured

स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Fri, 25 Mar 2022 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
gun shoot on man, injured
लखनऊ। पारा के कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात स्कूटी सवार बदमाशों ने सुमित यादव (25) को गोली मार दी। गोली सुमित के दाहिने कंधे पर लगी। घायल हालत में परिवारीजन उसे लेकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। वहीं से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं परिवारीजनों ने शेरू व करन नाम के दो युवकों पर आरोप लगाया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक, बीबीखेड़ा निवासी विश्राम यादव का बेटा सुमित यादव दूध का काम करता है। वह बृहस्पतिवार रात नौ बजे बीबीखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में ईंधन डलवाने गया था। वापस आते समय कांशीराम कॉलोनी में खाली मैदान के पास पहुंचा, तभी पीछे से स्कूटी पर आ रहे डूडा कॉलोनी निवासी शेरू कुशवाहा और उसके साथी न्यू कांशीराम कॉलोनी निवासी करन ने गोली चला दी। गोली सुमित के कंधे पर लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। इसी बीच मौका देखकर बदमाश वहां से भाग गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अभी वारदात के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। पीड़ित के परिवारीजनों के आरोप के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल सुमित की हालत सामान्य है। वहीं शेरू आपराधिक प्रवृत्ति का है। देर रात अचानक कांशीराम कॉलोनी में गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। गोली की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर आ गए। देखते-देखते भीड़ जुट गई। पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed