फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gulam nabi azad on alliance with SP.

कांग्रेस को गठबंधन के लिए सपा का झगड़ा सुलझने का इंतजार!

Thu, 05 Jan 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Jan 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
gulam nabi azad on alliance with SP.
गुलाम नबी आजाद - फोटो : amar ujala

यूपी कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने सपा के साथ गठबंधन को लेकर पत्रकारों के सवाल पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पहले उनका झगड़ा तो सुलझे, तब देखा जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, सभी धर्मनिरपेक्ष दलों का कांग्रेस पर दबाव है। लेकिन गठबंधन होगा या नहीं, यह फैसला तो हाईकमान के स्तर पर होगा। हम तो 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, विधानसभा चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने नोटबंदी और किसानों से जुड़े मुद्दों को हथियार बनाने का फैसला किया है।

नोटबंदी के खिलाफ आयोजित होने वाले जनाक्रोश आंदोलन की रणनीति पर बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की। इसमें सात जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने का फैसला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल एवेन्यू स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुलाम नबी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक सभा चुनाव में जनता को दिवास्वप्न दिखाकर भ्रमित किया।

अब...‌ फिर किए जा रहे हैं झूठे वादे

gulam nabi azad on alliance with SP.

आजाद बोले कि अब विधान सभा चुनाव में प्रदेश की जनता से झूठे वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर किसान, मजदूर, बेरोजगार, नौकरी-पेशा, महिलाओं व छोटे व्यापारियों पर पड़ा है।

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस ने दो तरह के आंदोलन करेगी। सात जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी के सभी संगठन धरना-प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।

वहीं नौ जनवरी को महिला कांग्रेस कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन कर लोगों को भाजपा के खिलाफ जागरूक करेंगी। कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए गुलाम नबी ने कहा कि कांग्रेस अपने सिद्धांतों पर ही चुनाव लड़ेगी।

अभी से तय करना होगा चुनाव जीतने का रास्ता

gulam nabi azad on alliance with SP.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर - फोटो : amar ujala

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि अभी से चुनाव जीतने का रास्ता तय करना होगा। उन्होंने नोटबंदी समेत अन्य मुद्दों पर जनता को जागरूक करने और कांग्रेस के कार्यकाल की उपलब्धियां बताने का सुझाव कार्यकर्ताओं को दिया। इस मौके पर डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि नोटबंदी जैसे बड़े मुद्दे को भाजपा के खिलाफ खड़ा करना होगा।

जल्द जारी होगी प्रत्याशियों की सूची: राजबब्बर
बैठक के बाद राजबब्बर ने कहा कि पार्टी का प्रयास होगा कि प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी कर दी जाए। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने प्रत्याशियों के संबंध में अपनी रिपोर्ट दे दी है। बृहस्पतिवार से शुरू हो रही चयन समिति की बैठकों में प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed