{"_id":"5d19fb5b8ebc3e3caa3e7266","slug":"guideline-will-be-issued-for-tourists-who-come-to-see-imambara","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमामबाड़ा घूमने के लिए कोई ड्रेसकोड लागू नहीं, जल्द ही जारी की जाएगी गाइडलाइन: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमामबाड़ा घूमने के लिए कोई ड्रेसकोड लागू नहीं, जल्द ही जारी की जाएगी गाइडलाइन: डीएम
Mon, 01 Jul 2019 05:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Jul 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भड़काऊ कपड़े पहनकर इमामबाड़ा में प्रवेश करने से रोकने पर मचे हंगामे पर लखनऊ के डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि इमामबाड़ा देखने आने वाले पर्यटकों के लिए कोई ड्रेस कोड निर्धारित नहीं किया गया है, बल्कि ये कहा गया है कि इमामबाड़ा एक धार्मिक व ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। इसलिए ऐसे कपड़े पहनें जो हमारी संस्कृति व परंपरा के अनुरूप हों।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह शालीन कपड़े पहनकर ही यहां आएं। इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।
आपको बता दें कि डीएम के आदेश के बाद रविवार को बड़ा व छोटा इमामबाड़ा में आए पर्यटकों को गेट पर ही गाइडों व कर्मचारियों ने इमामबाड़ा में दुपट्टा व स्टॉल बांटे और उन्हें सिर ढक कर अंदर जाने को कहा गया।
विज्ञापन
ट्रस्ट की बैठक में शनिवार को डीएम ने हुसैनाबाद ट्रस्ट के अधीन ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों को भड़काऊ परिधान पर प्रतिबंध के साथ फोटो कैमरों के प्रवेश व फोटो शूट पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन