फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Groom Family Demanded favorite bike in dowry Bride Parents Mortgaged Them in lucknow

बाइक पसंद नहीं आई तो शादी से किया इंकार, लड़की वालों ने दूल्हे सहित बरातियों का सिर मूड़ा

Mon, 22 Oct 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Oct 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Groom Family Demanded favorite bike in dowry Bride Parents Mortgaged Them in lucknow
दूल्हे सहित चार बरातियों का सिर मूंडा। - फोटो : amar ujala
दहेज की बाइक पसंद नहीं आई तो खुर्रमनगर में दूल्हा और उसके भाइयों ने निकाह से इनकार कर दिया। घरातियों ने खूब मान-मनौव्वल और मनुहार की पर दहेज लोभी नहीं पसीजे। दूल्हे और उसके भाई एक ही अड़ गए कि पल्सर नहीं अपाचे बाइक ही चाहिए। मान-मनौव्वल बढ़ा तो चार तोले सोना के हार की मांग और बढ़ा दी। 
विज्ञापन




आखिर दुल्हन पक्ष का धैर्य दे दिया तो उन्होंने दहेज लोभियों व उनके रिश्तेदारों  को बंधक बना लिया। दूल्हे समेत चार लोगों को सिर मूड़ दिया। मामला और भड़कता, इससे पहले दूल्हे पक्ष से कुछ लोगों ने डायल 100 पर सूचित किया। पुलिस ने बंधक बनाए लोगों को छुड़ाया और इंदिरानगर थाने ले गई।
विज्ञापन


घटना खुर्रमनगर के शहीद जियाउल हक पार्क क्षेत्र की है। लड़की के पिता बताते है कि वे मूलत: बाराबंकी के  के रहने वाले हैं। यहां सब्जियां बेचकर गुजारा करते हैं। पार्क के पास ही कच्चा घर बनाकर रहते हैं। बेटी का रिश्ता करीब तीन महीने पहले बाराबंकी के ही धौकलपुरवा के रहने वाले अब्दुल कलाम से तय किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक महीने पहले मंगनी हुई। निकाह के लिए अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज का सामान जुटाया। पर, निकाह के सात दिन पहले लड़के वालों ने डिमांड बढ़ानी शुरू कर दी। रविवार को निकाह के लिए दूल्हा करीब डेढ़ सौ बारातियों के साथ खुर्रमनगर पहुंचा। काजी को बुलवा लिया गया था। 

दूल्हे ने दहेज के सामान को देखा और निकाह से ऐन पहले इस बात पर अड़ गया कि उसे पल्सर नहीं बल्कि अपाचे बाइक और चार तोला सोने का हार चाहिए। जब इसे पूरा करने में दूल्हन पक्ष ने असमर्थता जताई तो बारातियों ने बिना निकाह लौटने की धमकी दी।

मेहर में 25 हजार देने को भी तैयार नहीं हुए
लड़की वालों ने दुल्हन के लिए 25 हजार रुपये मेहर तय किया था। लेकिन लड़के वालों को यह भी नागवार गुजरा। उन्होंने निकाहनामे से इस शर्त को हटाने की मांग की। इससे बात और बिगड़ती चली गई। लड़की के पिता का कहना था कि वह करीब तीन-चार लाख रुपया का दहेज दे रहा है, 25 हजार रुपये मेहर इसके सामने कुछ नहीं है।

...और बिगड़ गई बात
बेटी के पिता का कहना है कि इस धमकी के बीच दूल्हा और बाराती शराब के नशे में हंगामा करने लगे। उन्हें समझाया गया कि 85 हजार रुपये खर्च करके खरीदी गई बाइक वापस करके दूसरी लाना संभव नहीं है। जिस बाइक की वे मांग कर रहे हैं, वह केवल 10 हजार रुपये ज्यादा महंगी, इसके लिए बिना निकाह वापस लौटना ठीक नहीं है। लेकिन बाराती नहीं माने।

हंगामा बढ़ा तो दूल्हा और उसके रिश्तेदार भागने लगे

हंगामे की वजह से दुल्हन पक्ष के लोग भी नाराज होने लगे और निकाह किए बिना जाने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस बीच मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए और अपने अपने ढंग से बारातियों को कोसने लगे। हालात बिगड़ते देख बारातियों ने भागना शुरू कर दिया।

दूल्हा, उसका भाई नूर उल सलाम और कुछ अन्य लोग भी भागने का मौका देखने लगे। लेकिन दूल्हन पक्ष के लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। वे उन्हें विवाह स्थल के निकट ही मौजूद पार्क में ले गए, गेट बंद कर दिया। पार्क के चारों और बाउंड्री वॉल थी जिससे किसी को भागने नहीं दिया गया। दूल्हे का बाप ननकू भी रोका गया।

भीड़ ने घेर लिया, सबक सिखाने को ले आए उस्तरा और मूड दिए सिर
बंधक बनाए लोगों को भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान कुछ लोग उस्तरे ले आए और दूल्हे सहित चार लोगों को सजा देने के नाम पर उनके सिर मूड़ने पर आमाद हो गए। एक-एक करके अब्दुल कलाम, उसके भाई और चार अन्य के सिर आधे आधे मूड़ दिए गए।

पुलिस ने समझाया, तब किया हवाले

डायल 100 पर मिली सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बंधकों को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन मोहल्ले के लोग बंधक बनाए दूल्हे और बाकियों को छोड़ने को तैयार नहीं थे। काफी समझाने के बाद वे माने और पुलिस ने चारों लोगों को अपने कब्जे में लिया। वहीं दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों को भी इंदिरानगर थाने ले जाया गया। देर रात तक बातचीत चलती रही।

इनके मूडे सिर
दूल्हे अब्दुल कलाम, उसके भाई नूर उल सलाम, जावेद और कदीर के सिर आधे मूडे़ गए। वहीं इन चारों सहित असलम को भी बंधक बनाया गया।

पुलिस तहरीर के इंतजार में
इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि वे फिलहाल तहरीर का इंतजार कर रहे हैं, जिसके आधार पर केस दर्ज होगा। उन्होंने बताया कि अगर दूल्हे के पक्ष की ओर से भी कोई शिकायत आती है तो उसकी भी जांच की जाएगी।

अच्छा हुआ अभी पता चल गया
दूल्हा अब्दुल कलाम करीब 25 साल का है और मुंबई में जूस बेचता है। दुल्हन को सांत्वना देते हुए उसकी दादी और बहनों ने कहा कि अच्छा हुआ निकाह पढ़वाने से पहले दूल्हे की हकीकत सामने आ गई। घटना के बाद दुल्हन पूरा समय रोती नजर आई, हालांकि उसने भी कहा कि वह अब उस लड़के से निकाह नहीं करना चाहती।

दूल्हा बोला, नहीं करना निकाह
दहेज की मांग पूरी नहीं होने के बाद दूल्हे अब्दुल कलाम और उसके साथ मौजूद बाकी लोग सकते में आ गए। अब तक हंगामा कर रहा दूल्हा बाद में पूरे समय घबराया हुआ बैठा रहा। पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने कहा कि उसे अब निकाह नहीं करना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed