फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   green signal to scheme of 70 plots and 5500 flats

70 प्लाट और 5500 फ्लैटों की स्कीम को हरी झंडी

Fri, 23 May 2014 02:19 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 May 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
green signal to scheme of 70 plots and 5500 flats

एलडीए ने करीब 70 प्लाटों और 5500 फ्लैटों की स्कीमों के मानचित्र स्वीकृत कर दिए हैं।

विज्ञापन


इसके बाद देवपुर पारा और प्रियदर्शनी स्कीम में ग्रुप हाउसिंग स्कीम लांच करने का रास्ता साफ हो गया।

प्राधिकरण देवपुर पारा में करीब 5000 गरीब आवास और प्रियदर्शनी कॉलोनी में 500 फ्लैट बनाएगा।

बीते रोज प्राधिकरण की मानचित्र पास करने की तकनीकी समिति की बैठक में इनके मानचित्र पास कर दिए गए।

इनके अलावा चक गंजरिया परियोजना में एलडीए को मिली करीब 300 एकड़ भूमि में काटे गए करीब 70 प्लाटों के विन्यास को भी इस बैठक में हरी झंडी दिखा दी गई है।

इन प्लाटों की नीलामी की जाएगी।

एलडीए की तकनीकी समिति की मीटिंग में 17 मानचित्रों का प्रस्ताव रखा गया था। इनमें से अधिकांश को हरी झंडी दिखा दी गई है।

हालांकि ग्रुप हाउसिंग के कुछ मानचित्रों के लिए मना कर दिया गया।

दरअसल इनमें से एक मानचित्र में तो साइट के सामने की सड़क नौ मीटर चौड़ी दिखाई गई थी।

जबकि ग्रुप हाउसिंग के लिए कम से कम 18 मीटर चौड़ी सड़क होना बहुत जरूरी है।

मुख्य रूप से सरकारी क्षेत्र के मानचित्रों को प्राथमिकता के आधार पर हरी झंडी दिखाई गई।

सचिव अष्टभुजा प्रसाद तिवारी ने बताया कि, देवपुर पारा और प्रियदर्शनी योजना में ग्रुप हाउसिंग का मानचित्र पास कर दिया गया है।

चक गंजरिया क्षेत्र में प्राधिकरण को करीब 300 एकड़ भूमि दी गई है। इसमें रिहायशी, कामर्शियल और मिश्रित भू-उपयोग के 70 प्लाट काटे जाएंगे।

इन प्लाटों का लेआउट भी प्राधिकरण की ओर से तकनीकी समिति की बैठक में पास कर दिया गया है।

इन प्लाटों के जरिए करीब 1000 करोड़ रुपये की मदद एलडीए मेट्रो प्रोजेक्ट को करेगा।

इन सारे प्लाटों की नीलामी एलडीए ऊंची कीमतों पर करेगा। वहीं, देवपुर पारा में एलडीए की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।

दो बड़ी कंपनियों को यहां कंस्ट्रक्शन का काम दिया गया है। बड़े फ्लैट एलएंडटी बनाएगा।

एलएंडटी ने इससे पहले राजधानी में रिवर व्यू इन्क्लेव और वनस्थली योजना का काम किया है।

कंपनी सरगम अपार्टमेंट बना रही है। जबकि सिन्टेक्स ने सुलभ स्कीम के फ्लैटों का निर्माण किया है।

जो टेंडर पारा के लिए एलडीए ने किया है, उसमें यहां पूर्व में बने हुए 1700 आश्रयहीन भवनों को ढहाया जाना भी शामिल होगा।

इसके बाद में यहां 2100 ईडब्ल्यूएस बनाए जाएंगे।

इनकी कीमत 2.75 लाख रुपये होगी और क्षेत्रफल करीब 25 वर्ग मीटर होगा।

जबकि 400 एलआईजी फ्लैट बनेंगे, जिनकी कीमत 5.08 लाख रुपये होगी। इनका क्षेत्रफल करीब 32 वर्ग मीटर होगा।

जबकि, 1500 एफोर्डेबल फ्लैट बनाए जाएंगे। इनका क्षेत्रफल लगभग 40 वर्ग मीटर और कीमत लगभग सात लाख रुपये तय की गई।

उच्च और मध्यम आय वर्ग के लिए 500 फ्लैट बनाए जाएंगे। इन फ्लैटों में लोगों को आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।

इनकी कीमत 30 लाख से शुरू होकर 80 लाख तक होगी।

जबकि, इनका क्षेत्रफल 1000 वर्ग फीट से 3000 वर्ग फीट के बीच होगा। इस योजना के लिए भी लेआउट पास कर दिया गया है।

बहुत जल्द ही इस स्कीम को भी लांच किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed