फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   green signal to ncc for international stadium

एनसीसी बनाएगी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

Sat, 15 Feb 2014 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Feb 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
green signal to ncc for international stadium

सुल्तानपुर रोड पर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और खेल परिसर के निर्माण नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी) ने अपने साझेदार के साथ करे, इसको लेकर यूपी कैबिनेट ने अनुमोदन कर दिया है।

विज्ञापन


निर्माण लागत के साथ ही अपफ्रंट (निर्माण से पहले ही) 40 करोड़ रुपये का भुगतान का कमिटमेंट एलडीए को करने के साथ ही एनसीसी ने स्टेडियम को बनाने का हक हासिल किया था।
विज्ञापन


अब स्टेडियम के निर्माण पर कंपनी को करीब 400 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। निजी सार्वजनिक सहभागिता की इस परियोजना में स्वीटनर के तौर पर कंपनी को 67 एकड़ भूमि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन के समक्ष 24 जनवरी को कंपनी का चयन किया गया था।

इसमें स्टेडियम बनाने के लिए एनसीसी कंसोर्टियम को चुना गया था। इस चयन को शुक्रवार को कैबिनेट ने हरी झंडी दिखा दी।

मालूम हो कि वर्ष-2008 में पिछली सरकार के समय में स्टेडियम की परियोजना पहली बार कागजों पर आई थी। कई बार प्री बिड कांफ्रेंस हुई।

आठ कंपनियों ने आवेदन भी किए थे। टेक्निकल बिड ओपन होने के बाद चार कंपनियां बाकी रह गई थीं। मगर इसके बाद सरकार बदली और पूरी प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया।

इसके बाद में एक बार फिर से नई सरकार में इस प्रक्रिया को शुरू किया गया। स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तीन दिसंबर 2013 को यूपी कैबिनेट से पास किया गया।

इसके बाद तीन कंपनियां अपने-अपने साझेदारों के साथ तकनीकी बिड ऑफर में आईं। तकनीकी बिड के लिए अर्थकॉम कंस्ट्रक्शंस एंड कंर्सोटियम, आईएसपी एंड एसीआईएल कंसोर्टियम और एनसीसी-जीसीसी कंसोर्टियम इन कंपनियों ने साझे में आवेदन किया था।

बाद में एनसीसी-जीसीसी और अर्थकॉम कंस्ट्रक्शंस एंड कंर्सोटियम ने प्रस्तुतिकरण किया था। दोनों कंपनियों को तकनीकी रूप से सक्षम पाए जाने के बाद 24 जनवरी को फाइनेंशियल बिड ओपन की।

बिड ओपन हुई तो एनसीसी-जीसीसी का प्रस्ताव बेहतर रहा। एनसीसी ने 40 करोड़ रुपये एलडीए को अपफ्रंट देने का प्रस्ताव रखा।

इसके मुताबिक कंपनी सबसे पहले 40 करोड़ रुपये प्राधिकरण को कंपनी दे देगी। दूसरी ओर अर्थकॉम का प्रस्ताव 35 करोड़ रुपए का था, जो स्वत: अर्थहीन साबित हुआ।

सीजी सिटी के साथ समेकित विकास
शहीद पथ पर 137 एकड़ भूमि को स्टेडियम को पीपीपी मॉडल पर बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसमें 67 एकड़ में कंपनी रीयल इस्टेट डवलपमेंट करेगी।

पीपीपी मॉडल पर स्टेडियम निर्माण करने वाली एनसीसी को आवासीय अथवा अन्य उपयोग के लिए जमीन 35 वर्षों की लीज पर दी जाएगी।

यहां बनाए जाने वाले खेल परिसर में आईसीसी के मानकों वाला क्रिकेट स्टेडियम, फुटबाल और हाकी स्टेडियम, बैडमिंटन और लॉन टेनिस अकादमी के अलावा कुछ इंडोर गेम्स का इंतजाम किया जाएगा।


35 साल तक रख रखाव का खर्च विकासकर्ता कंपनी के ही जिम्मे होगा। इस खेल परिसर का निर्माण चक गंजरिया स्कीम (सीजी सिटी) के साथ समग्रता से किया जाएगा। जिससे कि दोनों परियोजनाओं में एकरूपता बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed