फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Green signal given to festival special of Howrah, Muzaffarpur

Lucknow News: हावड़ा, मुजफ्फरपुर की फेस्टिवल स्पेशल को हरी झंडी

Fri, 20 Sep 2024 07:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Green signal given to festival special of Howrah, Muzaffarpur
लखनऊ। त्योहारों पर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए हावड़ा व हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन को रेलवे ने बृहस्पतिवार को हरी झंडी दे दी। साथ ही चार ट्रेनों में स्लीपर की अतिरिक्त बोगियां लगाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04312 हरिद्वार हावड़ा स्पेशल 10, 17, 24, 31 अक्तूबर, सात व 14 नवंबर को हरिद्वार से दोपहर 12ः30 बजे चलकर लखनऊ रात 11 बजे व हावड़ा अगली शाम 5ः10 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04311 हावड़ा हरिद्वार स्पेशल 11, 18, 25 अक्तूबर, एक, आठ व 15 नवंबर को हावड़ा से शाम सात बजे चलकर लखनऊ दोपहर 1ः40 बजे व हरिद्वार रात 11ः30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में थर्ड एसी के 15 कोच रहेंगे।
विज्ञापन

इसी क्रम में 04058 आनंद विहार मुजफ्फरपुर स्पेशल 24, 28, 31 अक्तूबर व चार, सात, 11 व 14 नवंबर को आनंद विहार से रात सवा 11 बजे चलकर लखनऊ सुबह 9ः25 बजे व मुजफ्फरपुर रात सवा नौ बजे पहुंचेगी। वापसी में 04057 मुजफ्फरपुर आनंद विहार स्पेशल 25, 29 अक्तूबर, एक, पांच, आठ, 12, 15 नवंबर को मुजफ्फरपुर से रात 11 बजे चलकर लखनऊ अगली सुबह 11ः50 बजे व आनंद विहार रात 11ः30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में थर्ड एसी के 16 कोच रहेंगे।
विज्ञापन



बढ़ेंगी स्लीपर बोगियां
14207 पद्मावत एक्सप्रेस में मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से तीन से 12 अक्तूबर, 15 अक्तूबर से 17 नवंबर और 14208 पद्मावत एक्सप्रेस में दिल्ली जंक्शन से छह से 15 अक्तूबर व 18 अक्तूबर से 20 नवंबर तक स्लीपर की एक-एक बोगी अतिरिक्त लगेगी। ऐसे ही 14205 अयोध्या एक्सप्रेस में अयोध्या कैंट से पांच से 14 अक्तूबर व 17 अक्तूबर से 19 नवंबर तक और 14206 अयोध्या एक्सप्रेस में दिल्ली जंक्शन से चार से 13 अक्टूबर व 16 अक्तूबर से 18 नवंबर तक स्लीपर की एक-एक बोगी अतिरिक्त रूप से लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed