फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   green gas bill cyber fraud

Lucknow News: ग्रीन गैस बिल के नाम पर 4.31 लाख की साइबर ठगी

Tue, 29 Sep 2026 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 29 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
green gas bill cyber fraud
एआई तस्वीर।
लखनऊ। सरोजनीनगर सेक्टर-ओ निवासी हरिप्रसाद यादव से साइबर जालसाजों ने ग्रीन गैस बिल जमा कराने के नाम पर 4.31 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने सरोजनीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरिप्रसाद के मुताबिक, 21 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे उनके व्हाट्सएप पर ग्रीन गैस बिल जमा करने का मेसेज आया। उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन करने पर संदीप मिश्रा नाम के व्यक्ति ने बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की बात कही। दोपहर करीब 12:19 बजे दूसरे नंबर से उन्हें व्हाट्सएप कॉल आई। फोनकर्ता ने बिल जमा करने के लिए पहले डेबिट कार्ड से 13 रुपये भुगतान करने के लिए कहा। उन्होंने भुगतान का प्रयास किया पर नहीं हो सका।
विज्ञापन

हरिप्रसाद के अनुसार, कुछ देर बाद उनके बैंक खातों से चार बार में 4.31 लाख रुपये निकल गए। ट्रांजेक्शन के मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि कॉल और मेसेज भेजने वाले नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन गैस के नाम पर मेसेज आए तो इन माध्यमों से करें संपर्क
-ग्रीन गैस कस्टमर केयर : 6390905003
-सीजीएल इंगेज एप
-अधिकृत कस्टमर केयर ईमेल : customercare.lko@gglonline.net
-आधिकारिक एसएमएस हेडर : GGLPNG-S
ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया कि ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें। संदिग्ध नंबर और व्हाट्सएप मेसेज का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें। इसे लखनऊ पुलिस की ऑर्गनाइज्ड क्राइम हेल्पलाइन 7839861034 पर फाॅरवर्ड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed