{"_id":"5c825d66bdec22146c222e2a","slug":"grants-for-sindhu-darshan-increased-by-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधु दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों का अनुदान 10 से बढ़ाकर 20 हजार हुआ, मुख्यमंत्री ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंधु दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों का अनुदान 10 से बढ़ाकर 20 हजार हुआ, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
Fri, 08 Mar 2019 05:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Mar 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने सिंधु दर्शन के लिए जाने वाले प्रदेश के यात्रियों का अनुदान 10 से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने और यात्रा पर जाने वालों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराने की घोषणा की। बृहस्पतिवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित समारोह में योगी ने 2018-19 में कैलाश मानसरोवर और सिंधु दर्शन यात्रा के यात्रियों को अनुदान राशि के चेक भी भेंट किए।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह आस्था की ही ताकत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को प्रयागराज कुंभ में विधिवत डुबकी लगाकर स्नान किया, और 26 फरवरी को तड़के देश की वायु सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर आतंकी कैंपों को नष्ट किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष से कैलाश मान सरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को एक ही स्थान से विदा किया जाएगा। सरकार गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन बना रही है, हरिद्वार और बद्रीनाथ में भी यूपी के श्रद्धालुओं के लिए यूपी भवन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सपा बसपा पर हमला करते हुए कहा कि 2007 में तत्कालीन सरकार ने पुलिस लाइन और थानों में होने वाले कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को बंद करा दिया। 2012 के महाकुंभ में केवल 12 करोड़ श्रद्धालु आए थे और भगदड़ में सैकड़ों लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुंभ में इस वर्ष 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए, लेकिन कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई।