फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Grand ram barat will come out of Ayodhya for Janakpur PM Modi can join

अयोध्या से जनकपुर के लिए निकलेगी भव्य राम बारात, पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल

Mon, 18 Nov 2019 09:02 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 18 Nov 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
Grand ram barat will come out of Ayodhya for Janakpur PM Modi can join
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
सुप्रीम कोर्ट से राममंदिर के पक्ष में आए फैसले के बाद लोगों में खूब उल्लास है। विश्व हिंदू परिषद के संयोजन में और धर्मयात्रा महासंघ के बैनर तले अयोध्या से जनकपुर तक निकाली जाने वाली राम बारात इस वर्ष और ज्यादा धूमधाम से निकाली जाएगी। इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश प्रमुख विशिष्ट व्यक्तियों के साथ ही नेपाल के राजपरिवार के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


श्रीराम विवाह आयोजन समिति के संयोजक तथा विहिप केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया बारात 21 नवंबर को कारसेवकपुरम से धूमधाम से निकाली जाएगी। यह बारात विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए 28 नवंबर को जनकपुर पहुंचेगी। 29 नवंबर को दशरथ मंदिर के प्रांगण में तिलकोत्सव, 30 नवंबर को कन्या पूजन के अलावा मटकोर का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


पंकज ने बताया विवाहोत्सव से पहले रामलीला में धनुष यज्ञ का भी आयोजन होगा। फिर रात में विधिपूर्वक विवाह संपन्न होगा। दो दिसंबर को कलेवा का आयोजना होगा। इस दौरान एक सौ आठ निर्धन बालिकाओं का सामूहिक विवाह भी आयोजित किया जाएगा। फिर तीन दिसंबर को जनकपुर से बारात वापस अवध धाम आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, बारात के साथ दो सुसज्जित रथ रहेंगे। जिस पर भगवान के स्वरूप रहेंगे। इस बार बारात में अयोध्या, हरिद्वार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के संत शामिल होंगे। इसके अलावा नेपाल के राज परिवार के शामिल होने की संभावना है। आमंत्रण उन्हें भी भेजा गया है। यह बारात हर पांचवें वर्ष निकलती है। 


2004 से इसकी जिम्मेदारी विहिप को मिली है। इसके बाद 2009 और 2014 में निकाली गई। अब 2019 में निकाली जानी है। विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि कारसेवकपुरम से 21 नवंबर को प्रात: बारात यात्रा को श्रीरामजन्म भूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास वैदिक मंत्रोचारण के साथ प्रस्थान करायेंगे। बारात में शामिल होने के लिए दूर दराज से संतों और रामभक्तों का आगमन आज से ही प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed