फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   grand event for two days in summer camp of council and secondary schools instructions officials to participate

UP: परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों के समर कैंप में दो दिन होंगे भव्य आयोजन, अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश

Sun, 08 Jun 2025 08:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Jun 2025 08:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों के समर कैंप में दो दिन भव्य आयोजन होंगे। इसमें सभी अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावक व समुदाय के साथ मिलकर गतिविधियां की जाएंगी।

विज्ञापन
grand event for two days in summer camp of council and secondary schools instructions officials to participate
परिषदीय स्कूल में चल रहे समर कैंप में खेल गतिविधियों में भाग लेते बच्चे। (सांकेतिक) - फोटो : विभाग

विस्तार

उत्तर प्रदेश के परिषदीय व माध्यमिक विद्यालय में 21 मई से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैंप 10 जून को समाप्त हो रहे हैं। इसे देखते हुए महानिदेशालय ने आखिर के दो दिन भव्य आयोजन करने और कैंप को यादगार बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

विज्ञापन


महानिदेशालय ने कहा है कि बच्चों में जीवन कौशल के विकास हेतु परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट व अन्य विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक पहली बार समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

बच्चों व अभिभावकों द्वारा अनुभव साझा किया जाए

इसी क्रम में समर कैम्प के अंतिम दो दिन भव्य आयोजन किया जाए, ताकि यह बच्चों के लिए यादगार बन जाए। 10 जून को समर कैंप के अंतिम दिन अभिभावकों व समुदाय के साथ विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जाए। बच्चों व अभिभावकों द्वारा अनुभव साझा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Transfer In Aided Schools: इस तारीख से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं शिक्षक, पढ़ें पूरी डिटेल


महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी डायट प्राचार्य, एडी बेसिक, बीएसए, बीईओ से कहा है कि अंतिम दो दिन सभी अधिकारी, जिला समन्वयक कैम्प की गतिविधियों में अनिवार्य रूप से शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें। समर कैम्प से संबंधित गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा करें, ताकि जनमानस को जागरूक किया जा सके।

विद्यालयों में पहली बार समर कैंप आयोजित

बता दें कि विद्यालयों में पहली बार समर कैंप आयोजित किए गए। इसमें गतिविधियों के क्रियान्वयन, बच्चों के लिए अतिरिक्त न्यूट्रीशन, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों के लिए मानदेय तथा मॉडल कैंप के संचालन आदि के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान भी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed