फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gram Pradhans want more rights from CM Yogi Adityanath.

पंचायतीराज: ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री से मांगे ज्यादा अधिकार, योगी बोले- गांवों को बनाएं स्मार्ट

Wed, 27 Oct 2021 11:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Oct 2021 11:22 AM IST
सार

ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उनसे ज्यादा अधिकार मांगे। पदाधिकारियों ने दावा किया है कि मांगें पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Gram Pradhans want more rights from CM Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारियों ने मानदेय में वृद्धि सहित आठ सूत्री मांगों पर वार्ता को सकारात्मक बताया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित शर्मा ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से उनके आवास पर मुलाकात की। मानदेय और वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों में वृद्धि सहित कई मांगों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने मांगों पर आश्वासन दिया है। उन्होंने प्रधानों का आह्वान किया कि वह स्मार्ट गांव विकसित करने के लिए आगे आएं।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव कृष्णचंद्र वर्मा, गोरखपुर के मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर मणि ओझा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, संजय शर्मा व प्रहलाद सिंह शामिल थे। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पदाधिकारियों ने अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह से मांगों पर चर्चा की।
विज्ञापन


इन प्रस्तावों पर हो रहा है विचार
उधर, सूत्रों का कहना है कि पंचायतीराज विभाग ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा जिला पंचायत अध्यक्षों व जिला पंचायत सदस्यों के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारियों में वृद्धि सहित कई प्रस्तावों पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों की सहायता के लिए कल्याण कोष की स्थापना, मनरेगा में पंचायतों के काम का भुगतान का अधिकार बीडीओ के स्थान पर प्रधानों को देने, छोटी ग्राम पंचायतों को अतिरिक्त बजट देने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि चुनाव की घोषणा से पहले पंचायत प्रतिनिधियों के बड़े सम्मेलन में सौगातों का एलान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed