फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gram Panchayat Official Arrested in Ayodhya for Accepting Bribe

Ayodhya: रिश्वत लेते ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार, जन्म प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए मांगे थे 10 हजार

Fri, 24 Apr 2026 08:27 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 08:27 PM IST
सार

रामनगरी में विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते ग्राम पंचायत अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इसने जन्म प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए 10 हजार घूस मांगी थी। पैसे लेते समय समय धरा गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Gram Panchayat Official Arrested in Ayodhya for Accepting Bribe
रिश्वत लेते ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अयोध्या में सोहावल विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से की गई।

विज्ञापन


रौनाही थाना क्षेत्र के चिर्रा मोहम्मदपुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उनके पुत्र व पुत्री के जन्म प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने की एवज में ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इस पर उन्होंने विजिलेंस अयोध्या सेक्टर में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

पहले से मौजूद टीम ने गिरफ्तार कर लिया

मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस टीम ने तय योजना के तहत 24 अप्रैल को शिकायतकर्ता को सुचित्तागंज स्थित आरोपी के किराये के मकान पर शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे भेजा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान थाना, अयोध्या सेक्टर में सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

कई दिन से काट रहे थे चक्कर

पीड़ित ने बताया कि वह कई दिनों से कार्यालय का चक्कर का काट रहे थे। जन्म प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही थी। इस पर अधिकारी ने कई बार दौड़ाने के बाद रुपये देने की बात कही। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, अयोध्या में शिकायत की गई। इसके बाद यह कार्रवाई हुई।



सहायक विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि छह से अधिक ग्राम पंचायत का कार्यभार देखने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव श्रीवास्तव को टीम गिरफ्तार कर मुख्यालय ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed