फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   grade pay of these employes will increase

यूपी में हजारों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बढ़ेगा वेतन

Wed, 04 Nov 2015 09:57 AM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
grade pay of these employes will increase

सरकार ने सहायता प्राप्त महाविद्यालयों व प्राविधिक शिक्षक संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों का ग्रेड-पे बढ़ा दिया है। इससे कर्मचारियों को एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये प्रति माह तक का फायदा होगा।

विज्ञापन


सरकार के इस निर्णय से सूबे के करीब 25 हजार कर्मचारियों को लाभ होगा। सरकार ने यह लाभ 26 सितंबर 2013 से देने का निर्णय किया है। राजकीय महाविद्यालयों के कर्मचारियों का ग्रेड वेतन 2013 में ही बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन


उस समय सरकार ने सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों को यह लाभ नहीं दिया था। तब से यह कर्मचारी सरकार से ग्रेड पे बढ़ाने की लड़ाई लड़ रहे थे। इनकी लड़ाई मंगलवार को अंजाम तक पहुंच गई। सरकार ने इन कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, किसका ग्रेड पे कितना बढ़ा?

grade pay of these employes will increase

अभी तक जो कर्मी 1900 ग्रेड पे पाते थे उसे सरकार ने खत्म कर दिया है। अब इन कर्मियों को 2000 ग्रेड पे मिलेगा। वरिष्ठ लिपिक में ग्रेड पे 2000, 2400 व 2800 को सरकार ने एक करके 2800 ग्रेड पे कर दिया है।

इसका फायदा कर्मियों को एसीपी में मिलेगा। जिन्हें अभी तक 2400 का ग्रेड पे मिलता था वे अब 2800 ग्रेड पे पाएंगे। जिन्हें 2800 रुपये ग्रेड पे मिलता था उन्हें 4200 रुपये अब मिलेगा। इसी तरह जो 4200 रुपये ग्रेड पे पाते थे उन्हें अब 4600 रुपये मिलेगा।

सरकार ने पुस्तकालय लिपिक का भी ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया है। विशेष सचिव उच्च शिक्षा प्रमोद कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए। उन्होंने निदेशक उच्च शिक्षा को इस निर्णय को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रेड पे के लिए कानपुर विश्वविद्यालय सम्बद्ध कर्मचारी एसोसिएशन ने लंबी लड़ाई लड़ी। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से करीब 25 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। उन्हें एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक का हर महीने फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed