फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Govt strict on exploits of digging pits from scooters for plantation, sought report in 3 days

पौधरोपण के लिए स्कूटर से गड्ढे खोदने के कारनामे पर सरकार सख्त, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

Sun, 27 Dec 2020 07:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 27 Dec 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Govt strict on exploits of digging pits from scooters for plantation, sought report in 3 days
पौधरोपण - फोटो : Social media
पौधरोपण के लिए स्कूटर से गड्ढा खोदने के कारनामे पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। शासन ने वन मुख्यालय से 3 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इसमें यह भी बताना होगा कि इस घपले के पीछे किन अधिकारियों और कर्मचारियों का हाथ है। शासन उनकी जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


उतर प्रदेश के प्रधान महालेखाकार की रिपोर्ट के अनुसार, वन विभाग ने पिछले तीन वर्षों में पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने व अन्य संबंधित कामों में जिन जेसीबी और ट्रैक्टर का इस्तेमाल दिखाया, हकीकत में वे मोपेड, मोटरसाइकिल और स्कूटर निकले। यह रिपोर्ट लंबे समय से वन मुख्यालय में दबी हुई थी। अमर उजाला के इस बाबत खबर छापने के बाद शासन ने इसका संज्ञान लिया।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2017, 2018 और 2019 के मार्च माह के मासिक वाउचरों का ऑडिट किया गया। ये वाउचर 16 वन प्रभागों (डिवीजन) इटावा, लखनऊ, इलाहाबाद, डीएनपी पलिया, ललितपुर, हमीरपुर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कतर्नियाघाट, कानपुर देहात, झांसी, प्रतापगढ़, गोंडा, लखीमपुर नॉर्थ खीरी, बस्ती और आजमगढ़ से संबंधित हैं। इसके तहत पौधरोपण और पौधों की सुरक्षा के लिए गड्ढे व खाई खोदने, मिट्टी का कार्य, पौधों व गोबर का परिवहन, ईटों का काम और पौधों को पानी देने का काम किया गया। इन कामों के लिए ट्रैक्टर और जेसीबी लगाई गईं। बिल वाउचर में इन कथित जेसीबी और ट्रैक्टर के नंबर भी दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडिट में जब इन वाहनों के नंबरों की जांच उतर प्रदेश परिवहन विभाग के रिकॉर्ड से की गई , तो ये नंबर ट्रैक्टर और जेसीबी के बजाय मोटरसाइकिल, जीप, स्कूटर और मोपेड के मिले। अभी तक इस तरह के 662 वाउचर पकड़ में आए हैं। इनके माध्यम से एक करोड़ 7 लाख 5 हजार रुपये का गबन किया गया है। वन विभाग के ही एक अधिकारी का कहना है कि अगर प्रदेश के सभी 84 प्रभागों में जांच करा ली जाए, तो मिट्टी के इस तरह के कामों में करोड़ों का घपला निकलेगा।


शासन ने वन मुख्यालय से पूरे प्रकरण में तत्काल रिपोर्ट देने के लिए कहा है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में उच्चस्तर से कड़ी कार्यवाही का कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिन प्रभागीय वनाधिकारियों (डीएफओ) और अन्य कर्मचारियों की इसमें मिलीभगत सामने आएगी, उन पर कार्रवाई होगी। इससे वन विभाग में  खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed