फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Governor said, benifit of the specialty of the universities to differently abled

पुनर्वास विवि में राज्यपाल ने किया ब्रेल प्रेस का उद्घाटन, कहा- दिव्यांगों को मिले विश्वविद्यालयों की विशेषता का लाभ

Fri, 15 Jul 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Governor said, benifit of the specialty of the universities to differently abled
प्रदेश में कई तरह के विश्वविद्यालय हैं और उनकी अपनी विशेषता है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि इसका लाभ दिव्यांगों को मिले। क्योंकि इनके अंदर बहुत ऊर्जा व सामर्थ्य है। यह विचार रखे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने।
विज्ञापन

वे डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में ब्रेल प्रेस के उद्घाटन और दिव्यांगजन के शैक्षणिक पुनर्वास एवं कौशल विकास कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विवि आपस में इसके लिए एमओयू करें। किसी विश्वविद्यालय के पास ड्रोन उड़ाने की विशेषता है, वो दिव्यांग विद्यार्थियों को भी इसका प्रशिक्षण दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि एक-दूसरे की विशेषता, कौशल और लैब का उपयोग करें। तभी समाज का बहुमुखी विकास होगा।
राज्यपाल ने कहा कि पुनर्वास विवि में लगी ब्रेल प्रेस का लाभ प्रदेशभर के जरूरतमंदों को मिलना चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक-दो दिव्यांग बच्चे पढ़ते हैं। उनको भी ब्रेल में किताबें मिलें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लक्ष्य भी यही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह के स्कूलों में पढ़ रहे 12वीं के बच्चों का एक सर्वे कर उनकी रुचि क्या है और वे क्या सीखना चाहते हैं, की जानकारी लेनी चाहिए।
इससे विश्वविद्यालय को फीडबैक भी मिलेगा और विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ेगी। इससे राज्य सरकार को सीटें बढ़ाने व नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
उन्होंने कुलपति को छात्रों से संवाद करने, छात्रावासों में सुविधाएं बढ़ाने का सुझाव भी दिया। कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि विवि में अगले साल पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़ाएंगे। दिव्यांग विद्यार्थियों को हर सुविधा व सहयोग देंगे।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण हेमंत राव, कुलपति प्रो. राणा कृष्णपाल सिंह, रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह उपस्थित थे।
नैक में ए ग्रेड के लिए करें प्रयास
इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को नैक में ए ग्रेड लाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनईपी में शिक्षकों के प्रशिक्षण पर जोर दिया गया है। इसीलिए हर पांच साल में नैक मूल्यांकन पर जोर दिया गया है। आज के विद्यार्थी भी काफी अपडेट हैं। नैक की तैयारियों में उनका भी सहयोग लिया जाए। टीमें बनाकर और नियमित बैठक कर तैयारी पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed