फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   governor ram naik and national anthem controversy

क्या यूपी के राज्यपाल ने किया राष्ट्रगान का अपमान?

Sat, 31 Oct 2015 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 Oct 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
governor ram naik and national anthem controversy
यूपी में मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विवाद पैदा हो गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान को बीच में रुकवाने को लेकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक नए विवाद में आ गए।
विज्ञापन


ये घटना शनिवार को राजभवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुई। सीएम अखिलेश यादव ने आज 12 नए मंत्रियों के साथ कैबिनेट का विस्तार किया। अखिलेश की कैबिनेट में 21 मंत्री शामिल हुए।
विज्ञापन


मंत्रियों ने राज्यपाल के सामने राजभवन में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के बाद राष्ट्रगान गाने का अनाउंसमेंट हुआ और सभी लोग खड़े हो गए।

क्या है राष्ट्रगान का नियम

governor ram naik and national anthem controversy

लोगों के खड़े होते ही राज्यपाल ने अपना हाथ हिलाया और पहले एकता की शपथ दिलाने का इशारा किया। इसी बीच राष्ट्रगान की कुछ धुन बज गई।

एकता की शपथ के लिए राष्ट्रगान को तुरंत बंद करवा दिया गया जिसे लेकर राष्ट्रगान के अपमान की बातें उठने लगीं। हालांकि प्रवक्ता का कहना है ‌कि राज्यपाल राष्ट्रगान की धुन नहीं सुन पाए थे।

एक मानक नियम के अनुसार किसी राज्य या केंद्र प्रशासित राज्य के औपचारिक सरकारी समारोह में राज्यपाल या उप राज्यपाल के पहुंचने और कार्यक्रम के खत्म होने पर राष्ट्रगान बजाया जाता है। इसी रस्म के तहत राष्ट्रगान चलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed