फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   governor of madhya pradesh lalji tondon is admitted to hospital

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन अस्पताल में भर्ती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
governor of madhya pradesh lalji tondon is admitted to hospital
लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेशाब में संक्रमण के साथ हल्का बुखार है।  लालजी टंडन के विशेष कार्याधिकारी संजय चौधरी के मुताबिक राज्यपाल नियमित चेकअप के लिए अस्पताल में आए हैं। वह स्वस्थ हैं और कोई विशेष बात नहीं है। बढ़ती उम्र के कारण डॉ. राकेश कपूर की देखरेख में पहले से उनका इलाज चल रहा है। नियमित चेकअप होता रहता है। लॉकडाउन से पहले राज्यपाल का चेकअप हुआ था। वह पांच दिन से लखनऊ में हैं। चूंकि, चेकअप कराए तीन महीने से अधिक हो गए थे, इसलिए डॉ. कपूर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। डॉ. कपूर ने बताया कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिए राज्यपाल को दवाएं दी गई हैं। उनका असर सकारात्मक है। उनकी कोविड-19 की जांच भी कराई गई है। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। एहतियात के तौर पर अभी उन्हें हॉस्पिटल में ही रखा गया है। रविवार को चिकित्सकों की टीम एक बार फिर सभी रिपोर्ट का मूल्यांकन करेगी। इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed