फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   governor inaugurated innovation center in aktu

स्टार्टअप के लिए युवाओं को मिलेगी 10 लाख की आर्थिक मदद

Thu, 27 Jul 2017 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Jul 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
governor inaugurated innovation center in aktu
एकेटीयू

युवाओं के नवप्रयोगों को तकनीकी व आर्थिक सहयोग करने तथा रोजगार पैदा करने के उद्देश्य से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में आज राज्यपाल रामनाईक ने ‘कलाम सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन ऑफ स्टार्टअप’ का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को देश को आगे ले जाने के लिए अपने अंदर वैज्ञानिक सोच को विकसित करना होगा। आने वाला 2025 भारत का सबसे युवा देश बना देगा इसलिए युवाओं के कंधे पर भारत के विकास की जिम्मेदारी है। राज्यपाल ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम समेत ग्यारह वैज्ञानिकों की प्रतिमा का भी अनावरण किया। डॉ कलाम पर बोलते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह ऐसे राष्ट्रपति थे ‌जो किसी राजनैतिक दल से नहीं थे।
विज्ञापन


एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि सिंगापुर की कंपनी गोविन कैपिटल व कलाम सेंटर के सहयोग से इस सेंटर में युवाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं व तकनीक की जानकारियां दी जाएंगी। इस अवसर पर गूगल की कोर्ड लैब की भी शुरूआत की गई, यह एंड्राएड डवलपिंग से जुड़े स्टार्टअप को सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति के साथ मौजूद गोविन कैपिटल के संस्थापक आनंद गोविंद लूरी ने बताया कि पहले चरण में चयनित तीन स्टार्टअप को प्रथम चरण में 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आगे जैसी परफॉर्मेंस होगी वैसी आर्थिक सहायता दी जाएगी। आगे भी युवाओं के स्टार्टटप का सेलेक्शन करेंगे और आर्थिक सहयोग भी। उन्होंने कहा कि यूपी और लखनऊ में स्टार्टअप शुरू करने की अभी काफी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed