राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर समारोह में बोलीं राज्यपाल, मतदान हमारा नैतिक कर्तव्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि मतदान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इसका प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए क्योंकि गलत मतदान करने से राज्य व क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता। वर्षों पहले चुनाव में धांधलियां होती थीं। मतपेटी लूट ली जाती थी और मुहर लगाकर गिनती के लिए मतपत्र भेज दिए जाते थे, लेकिन आज स्थितियां बदल गई हैं। चुनाव अधिकारी मेहनत करते हैं। इसका नतीजा है कि पहले 40 प्रतिशत मतदान होता था, लगता था जीतेंगे भी या नहीं लेकिन अब 70 से 80 प्रतिशत मतदान हो पा रहा है। पहले महिलाओं का मतदान कम होता था। अब महिलाओं में जागृति आई है। वे चुनाव प्रचार में भी निकलने लगी हैं।
राज्यपाल शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई। उन्होंने आह्वान किया कि हमने आज जो शपथ ली है उसका पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को धन्यवाद देना चाहिए, उन्हीं की वजह से अच्छा हो रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में मतदान प्रक्रिया को दिखाया है। इन बच्चों ने ‘वेस्ट में बेस्ट’ करके दिखाया है। इससे लगता है कि वे कितने जागरूक और सजग हैं। हमारी आने वाली पीढ़ी काफी समझदार है। वह सोच-समझकर ही वोट करेगी। राज्यपाल ने पांच नए मतदाताओं सना बानो, मानसी पांडेय, विक्रम सिंह, कुलप्रीत कौर और जसकीरत कौर को वोटर कार्ड दिया।
समरस ग्राम पंचायत से विकास की राह आसान
राज्यपाल ने गुजरात के समरस ग्राम पंचायत चुनाव मॉडल की जानकारी भी दी। बताया कि गुजरात में यदि किसी ग्राम पंचायत में सभी महिलाएं चुनी जाती हैं तो सरकार उन्हें दो लाख रुपये अतिरिक्त बजट देती है। समरस ग्राम पंचायत से पूरे गांव का विकास आसानी हो जाता है।
पंचायत चुनाव बड़ी चुनौती : मनोज
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष पंचायत चुनाव होना है। यह बड़ी चुनौती है। इसमें 8.85 लाख जनप्रतिनिधि चुने जाने हैं। पंचायत चुनाव में 12 करोड़ मतदाता चार पदों के लिए वोट डालते हैं। पूरे विश्व में कहीं भी इतना बड़ा चुनाव नहीं होता है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने भी ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता साक्षरता’ सूत्र वाक्य पर चर्चा की।
ये हुए सम्मानित
अरविंद कुमार तत्कालीन प्रमुख सचिव गृह, ओपी सिंह पुलिस महानिदेशक, आनंद कुमार पुलिस महानिदेशक कारागार एवं सुधार सेवाएं, प्रवीण कुमार पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था, विजय भूषण पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था, अखिलेश कुमार तत्कालीन पुलिस उप महानिरीक्षक चुनाव प्रकोष्ठ, नितिन तिवारी तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, आशीष तिवारी तत्कालीन पुलिस अधीक्षक जौनपुर, सुरेंद्र सिंह तत्कालीन जिला निर्वाचन अधिकारी वाराणसी, जेबी सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी इटावा, आलोक कुमार पांडेय जिला निर्वाचन अधिकारी सहारनपुर, मोनिका रानी तत्कालीन जिला निर्वाचन अधिकारी फर्रुखाबाद, हीरालाल जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा, पुलकित खरे जिला निर्वाचन अधिकारी हरदोई, कुनाल सिलकू तत्कालीन जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ नगर, उमेश मिश्रा जिला निर्वाचन अधिकारी अमरोहा, चंद्र प्रकाश सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी कासगंज, प्रवीण कुमार लक्षकार जिला निर्वाचन अधिकारी हाथरस, मनीष बंसल नोडल अधिकारी स्वीप/सीडीओ लखनऊ, कुंतल किशोर पुलिस अधीक्षक कानून-व्यवस्था, चिरंजीव नाथ सिन्हा पुलिस अधीक्षक कानून-व्यवस्था, अनिल कुमार सिंह तत्कालीन संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी/नोडल अधिकारी ईवीएम, वीवीपैट, इंद्र भूषण वर्मा उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र, वीरेंद्र कुमार पुलिस उपाधीक्षक कानून-व्यवस्था/चुनाव, विपेंद्र कुमार वर्मा, उप निरीक्षक चुनाव प्रकोष्ठ, रणजीत यादव पुलिस उपाधीक्षक चुनाव प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय, मो. जमाल अनुदेशक बीएलओ, अर्चना पल्लवी शिक्षामित्र।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी मिला पुरस्कार
निबंध लेखन, कोलाज, स्लोगन, पोस्टर व संगीत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें अपूर्वा लोहुमी सुभाष चंद्र बोस महिला महाविद्यालय, इशा नरुला, आयुषी सिंह, खुशी मेंदिरत्ता, श्रुति अग्रवाल, अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, उजमा खान मुमताज पीजी कॉलेज, साक्षी यादव, उजमा निजाम नवयुग कन्या महाविद्यालय, सताकशी गुप्ता महिला विद्यालय, शैलजा बहाल, दीपक चौटाला नेशनल पीजी कॉलेज, पारुल, आशुतोष शुक्ला बीएसएनवी पीजी कॉलेज, अनन्या श्रीवास्तव आईटी कॉलेज शामिल हैं। हाफ मैराथन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बृजेश कुमार, गौरव यादव, रोहित शर्मा स्पोर्ट्स कॉलेज और महिला वर्ग में काजल शर्मा, सुनीता देवी और पुष्पा यादव केडी सिंह स्टेडियम को पुरस्कृत किया गया।
ये भी हुए पुरस्कृत
राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ. मुहम्मद नईम, स्वीप समन्वयक झांसी, डॉ. अलका मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी लविवि, डॉ. रंजीत कुमार कार्यक्रम अधिकारी दयालबाग शिक्षण संस्थान आगरा, डॉ. अमित यादव स्वीप समन्वयक गाजीपुर राजकीय महिला पीजी कॉलेज को पुरस्कृत किया गया। स्वयंसेवकों प्राची यादव राजकीय महिला पीजी कॉलेज गाजीपुर, यथार्थ शुक्ला लविवि, हिमांशु चुग दयालबाग शिक्षण संस्थान आगरा, अमन नायक बुंदेलखंड विवि झांसी को पुरस्कृत किया गया। उप्र स्काउट एंड गाइड को स्वयंसेवी संगठन पुरस्कार दिया गया। उप्र भारत स्काउट एंड गाइड के लीडर्स डॉ. मुकेश कुमार सिंह डीआईओएस व जिला मुख्यायुक्त लखनऊ, निकहत परवीन जिला ट्रेनिंग कमिश्नर शाहजहांपुर, स्काउट/गाइड चिराग शुक्ला हरदोई, अनुराधा शुक्ला हरदोई, सोनू कुमार बुलंदशहर, मोनार्क भारद्वाज मथुरा, निशा शाहजहांपुर, नितिन हापुड़, शिवम मौर्या सीतापुर, कुमारी दुर्गेश अलीगढ़ को भी पुरस्कृत किया गया।