फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government working for former welfare

किसानों के हित में काम कर रही सरकार: अखिलेश

Tue, 24 Dec 2013 02:05 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Dec 2013 02:05 AM IST
विज्ञापन
government working for former welfare

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है उनकी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए हैं और लगातार उनके हित के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन


प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं। बंद कर दी गईं चीनी मिलों को गन्ना किसानों के हित में फिर से चलवाया गया है।

किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सोमवार को विधान भवन परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


पत्रकारों से रू-ब-रू मुख्यमंत्री ने सवालों के जवाब में कहा कि हम चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते पर चलकर ही देश व प्रदेश को खुशहाल बना सकते हैं। चौ. चरण सिंह ने सांप्रदायिक सद्भावना बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी सरकार ने मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था की है।

किसानों को समय पर बीज एवं खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित किया जा रहा है।

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मुजफ्फरनगर दौरे पीछे क्या कोई राजनीति है? मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आकलन मीडिया करे। अगर राहुल गांधी की ओर से राहत शिविरों में रह रहे लोगों की घर वापसी के संबंध में उन्हें कोई सुझाव मिलता है तो वे उस पर जरूर गौर करेंगे।

इस मौके पर कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी, बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी, विधायक शारदा प्रताप शुक्ला, प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्ता, सचिव सचिवालय प्रशासन अरविंद नारायण मिश्र, विशेष सचिव मुख्यमंत्री पंधारी यादव, सूचना निदेशक प्रभात मित्तल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
विधान भवन स्थित चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

दरअसल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पहुंचना था। इसके मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले रालोद कार्यकर्ताओं का जत्था विधान भवन के सामने पहुंचकर पहले माल्यार्पण करने पर अड़ गया।

प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री के माल्यार्पण करने के बाद गेट खोल दिया जाएगा, फिर वे माल्यार्पण करें, लेकिन रालोद कार्यकर्ता पहले माल्यार्पण की जिद करने लगे।


महिला कार्यकर्ता किरन सिंह समेत कुछ लोगों की पुलिस से झड़प भी हो गई। मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

इसी बीच मुख्यमंत्री के पहुंचने की सूचना आ गई तो अधिकारियों ने रालोद कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक समारोह स्थल से हटा दिया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद रालोद व अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed