फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government suspended many lekhpal for going on strike

हड़ताली लेखपालों पर सरकार की जबरदस्त कार्रवाई, अब तक 8 हजार लेखपाल नपे

Sat, 14 Jul 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Jul 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
government suspended many lekhpal for going on strike
कलेक्ट्रेट पर धरना देते लेखपाल

प्रदेश सरकार ने राजस्व लेखपालों की हड़ताल खत्म कराने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। प्रदेश में अब तक 8000 लेखपालों के खिलाफ निलंबन या सेवा समाप्ति की नोटिस देने की कार्रवाई की गई है। मथुरा में सबसे कड़ी कार्रवाई हुई है। दो लेखपालों को गिरफ्तार करने के साथ 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


सरकार की कड़ी सख्ती के बावजूद प्रदेश में कार्यरत 25,577 लेखपालों में बमुश्किल 2400 लेखपाल ही सेवा पर लौटे हैं। बाकी पूरी ताकत से हड़ताल पर डटे हुए हैं। जिलाधिकारियों से शासन को मिली रिपोर्ट के मुताबिक 633 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इनमें लेखपाल संघ के प्रदेश से तहसील स्तर के तमाम पदाधिकारी भी शामिल हैं। सबसे कड़ी कार्रवाई परिवीक्षाधीन लेखपालों के खिलाफ हुई है और 7381 लेखपालों को सेवा समाप्ति की नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की सख्ती के बाद 1860 लेखपाल आंशिक रूप से हड़ताल से वापस लौट आए हैं और 553 ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बड़ी संख्या में कर्मचारियों को एस्मा के अंतर्गत कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में नो वर्क-नो पे के तहत कार्रवाई हुई है।

हड़ताल खत्म कराने के लिए ‘बैक डोर’ प्रयास जारी

लेखपालों की हड़ताल को खत्म कराने के लिए एक ओर सरकार का कार्रवाई का चाबुक जारी है दूसरी ओर ‘बैक डोर’से नए सिरे से वार्ता के प्रयास भी चल रहे हैं। संकेत है कि हड़ताली नेताओं व शासन के शीर्ष अफसरों के बीच विभिन्न मुद्दों पर अनौपचारिक वार्ता हुई है। यह आगे भी जारी रहने के संकेत हैं। हालांकि शासन और लेखपाल संघ दोनों ने ही किसी तरह की वार्ता से इनकार किया है। मगर, सूत्रों का दावा है कि हड़ताल एक-दो दिन में ख्त्म हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed