देश में जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करे सरकार: स्वामी यतींद्रानंद गिरि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ प्रवास पर पहुंचे श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने यह बात कही। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है, अब काशी और मथुरा के धार्मिक स्थलों को भी विवादों से मुक्त किए जाने के प्रयासों को शुरू किया जाना चाहिए।
राम मंदिर मसले ने राह दिखाई है कि तथ्य हों तो अदालत में जाया जा सकता है। काशी विश्वनाथ में नंदी की प्रतिमा जो शिव का इंतजार कर रही है, उसका इंतजार जल्द ही पूरा होने वाला है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा जो लोग आए दिन देश के विकास और राष्ट्रहित की योजनाओं में अड़ंगा लगाते रहते हैं, देश की समस्याओं को बढ़ाते हैं वह किसी भी सूरत में राष्ट्रभक्त नहीं हो सकते।
अल्पसंख्यक शब्दावली संविधान से समाप्त होनी चाहिए
प्रदेश में कानून व्यवस्था के बारे में उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अच्छी योजना बना रहे हैं, अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ मामलों में जनता और जनप्रतिनिधियों से संवादहीनता दिख जाती है। सरकार को जनप्रतिनिधियों की बात जरूर सुननी चाहिये। बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यक शब्दावली संविधान से समाप्त होनी चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र संघ में अल्पसंख्यक की जो परिभाषा है, वह लागू होना चाहिए। अल्पसंख्यक शब्दावली के चलते देश में कई जगह अल्पसंख्यक विभाग की ओर से मस्जिदों में मौलवियों को आर्थिक मदद दी जाती है। कहा कि हमारी मांग है या तो सरकार उसे बंद करें या मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के हेड ग्रंथियों को भी उसी प्रकार मदद दे।