{"_id":"5bbc6398867a5528442e6f6d","slug":"government-schools-to-be-decorated-as-private-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीवारों पर चित्रकारी कर स्कूलों की सूरत बदलेगी सरकार, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवारों पर चित्रकारी कर स्कूलों की सूरत बदलेगी सरकार, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
पेंटिग के बाद सरकारी स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सरकारी प्राइमरी स्कूलों की दीवारें भी रंगीन चित्रकारी से सजी दिखेंगी। पुराने रंग रोगन से हटकर, प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर रंग-बिरंगे कलर और चित्रकारी से सजाया व संवारा जाएगा। साथ ही दीवारों पर खूबसूरत चित्रकारी के साथ शिष्टाचार व नैतिकता से भरपूर संदेश व उपदेश लिखे जाएंगे।
विज्ञापन
लखनऊ मंडल के 50 स्कूलों का लक्ष्य
सरकारी स्कूल की सूरत
मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूलों को लेकर आकर्षण बढ़ाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन और पंचायत निधि के बजट से ही लखनऊ मंडल के 50 स्कूलों का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे अन्य ब्लॉक में भी इसी तरह सरकारी प्राइमरी स्कूलों की दीवारों पर आधुनिक व नैतिक विचारों के रंग से सजाया व संवारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई के माहौल में आएगाबदलाव
पेंटिग के बाद सरकारी स्कूल की सूरत
उन्होंने बताया कि इससे स्कूलों में साफ सफाई के साथ पढ़ाई के माहौल में बदलाव आएगा।अन्य प्राइवेट स्कूलों की तरह सरकारी प्राइमरी स्कूल की तरफ लोगों का रुझान बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि अगले माह तक यह लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
संवर गए 13 प्राइमरी स्कूल
पेंटिग के बाद सरकारी स्कूल
मोहनलालगंज व चिनहट ब्लॉक में 13 स्कूलों को चित्रकारी व स्लोगन से सजाया व संवारा गया है। इससे बच्चों व शिक्षकों का उत्साह बढ़ा है। स्कूल का माहौल व बच्चों की शैक्षिक स्तर पर भी असर दिखने लगा है। यहां दीवारों पर खेल के साथ विज्ञान की खोज और आविष्कारों के साथ नैतिकता व शिष्टाचार और स्वच्छता के संदेश दिए गए हैं।