फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government's reply in the Legislative Council: Stray animals took the lives of 17 people

विधान परिषद में सरकार के जवाब: आवारा पशुओं ने ली 17 लोगों की जान, यूपी को हर साल मिल रहे हैं 3258 डॉक्टर

Thu, 30 Nov 2023 10:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 30 Nov 2023 10:36 PM IST
सार

 प्रदेश में हर साल 3258 विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार हो रहे हैं। इससे न सिर्फ इलाज सुगम होगा बल्कि हर मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त चिकित्सा शिक्षक भी होंगे।

विज्ञापन
Government's reply in the Legislative Council: Stray animals took the lives of 17 people
यूपी विधानसभा में सत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निराश्रित गोवंश से इस वर्ष अब तक गोरखपुर व प्रयागराज मंडल में कोई दुर्घटना नहीं हुई है। जबकि लखनऊ मंडल में 17 लोगों की जान गई है। इसमें लखीमपुर खीरी के आठ, सीतापुर के पांच और हरदोई के चार लोग शामिल हैं। इनमें से 16 लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की मदद दी गई है। सीतापुर में एक व्यक्ति के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया, इसलिए उन्हें मदद नहीं दी गई। यह जानकारी पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने विधान परिषद में एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के सवाल के जवाब में दी। उन्होंने बताया कि पशुओं से दुर्घटना न हो, इसके लिए निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए एक नवंबर से 31 दिसंबर तक अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में हर साल तैयार हो रहे 3258 विशेषज्ञ डॉक्टर : पाठक
 प्रदेश में हर साल 3258 विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार हो रहे हैं। इससे न सिर्फ इलाज सुगम होगा बल्कि हर मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त चिकित्सा शिक्षक भी होंगे। इसी वजह से प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव के सवाल के जवाब में दी।
विज्ञापन


पाठक ने कहा कि वर्ष 2017 तक सरकारी क्षेत्र में 741 विशेषज्ञ (एमडी- एमएस) डॉक्टर थे। इस सत्र में यह संख्या 1498 हो गई है। निजी क्षेत्र में 480 के मुकाबले 1760 विशेषज्ञ हैं। प्रदेश में 14 मेडिकल कॉलेजों में अगले साल से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होनी है। पीपीपी मॉडल पर शुरू होने वाले 16 मेडिकल कॉलेजों में चार का चयन हो गया है। अन्य की प्रक्रिया चल रही है। इसी तरह 25 मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग की पढ़ाई हो रही है। तीन हजार संस्थानों में पैरामेडिकल कोर्स चल रहे हैं। एक जनवरी से 31 अगस्त 2023 तक सात चिकित्सा शिक्षक सेवानिवृत्त हुए। नियमित आधार पर 240 और संविदा पर 347 नए चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्नातकोत्तर उत्तीर्ण करीब 703 छात्रों को अनिवार्य सेवा बॉन्ड के तहत सीनियर रेजीडेंट और 132 डीएम- एमसीएच को सहायक आचार्य के पद पर समायोजित किया गया है। वर्ष 2023-24 में 117 सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इसी तरह एमएलसी अशोक अग्रवाल के प्रश्न पर डिप्टी सीएम ने कहा कि हरदोई के ग्राम सभा समुखा के पास पांच किमी दूर होम्योपैथिक अस्पताल है। माधौगंज में सीएचसी है, यहां 20 बेड बढ़ाए गए हैं। इसलिए नया अस्पताल नहीं खोला जा सकता है। 30 हजार से अधिक आबादी पर नए अस्पताल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज मामले में 15 दिन में होगी कार्रवाई
एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के सवाल के जवाब में पाठक ने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 22 जुलाई 2022 को गर्भवती महिला की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर एक डॉक्टर व दो रेजीडेंट को निलंबित कर तीन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के आधार पर 15 दिन में प्रधानाचार्य सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सैफई में 231 वेंटीलेटर
एमएलसी मुकुल यादव के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में पीएम केयर फंड से 106 वेंटीलेटर भेजे गए थे। अब यहां 231 वेंटीलेटर, पांच अल्ट्रासाउंड मशीनें, 12 एक्सरे मशीन सक्रिय हैं। एक-एक सीटी स्कैन, एमआरआई व बोन मिनरल डेंसियोमीर सक्रिय हैं। यहां एक नई सीटी स्कैन मशीन लगाई जा रही है।


वाराणसी में 90 पद में 78 खाली
सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा के प्रश्न के उत्तर में डिप्टी सीएम ने बताया कि वाराणसी के नगरीय मलेरिया इकाई में स्वीकृत 90 पद के सापेक्ष 78 पर रिक्त हैं। वेक्टर जनित रोगों के संक्रमण काल में शहरी आजीविका मिशन (डूडा) वाराणसी से मिले कर्मियों से वेक्टर नियंत्रण का कार्य लिया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed