{"_id":"59df1f694f1c1b8e698b56c3","slug":"government-assistant-teachers-will-get-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को जल्द ही मिलेगा पदोन्नति का तोहफा, तैयार की जा रही है वरिष्ठता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को जल्द ही मिलेगा पदोन्नति का तोहफा, तैयार की जा रही है वरिष्ठता सूची
ब्यूरो/अमर उजाला,इलाहाबाद
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों को जल्द पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। इसके लिए सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची तैयार की जा रही है। पदोन्नति का लाभ 31 अगस्त 2017 तक विद्यालय में तीन वर्ष या उससे अधिक समय पूरा कर चुके सहायक अध्यापकों को मिलेगा।
शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी इन दिनों प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची तैयार करा रहे हैं। इसके तहत विद्यालयों में नियुक्त एवं कार्यरत अध्यापक, जिनकी सेवा 31 अगस्त 2017 को तीन वर्ष पूरी हो गई है, उनके नाम सूची में शामिल किए जा रहे हैं। किसी अध्यापक के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है तो सूची में उसका भी उल्लेख करना है। सूची तैयारी कर जल्द निदेशालय को भेजी जाएगी। इसके बाद पदोन्नति पर निर्णय होगा।