{"_id":"e7317bcefefa3af7c4065278baed69ce","slug":"goverment-house-in-chak-gajaria-are-not-destroyed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः अभी नहीं ढहेंगे चक गंजरिया के सरकारी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः अभी नहीं ढहेंगे चक गंजरिया के सरकारी आवास
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 31 Oct 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने चक गंजरिया फार्म में कथित रूप से 11 कर्मचारियों के सरकारी आवासों को ढहाने की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि वहां अभी कोई ध्वस्तीकरण नहीं किया जाना है और यह महज आशंका पर आधारित याचिका है।
न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव की खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को यह फैसला इमियाज खां समेत पशुपालन विभाग के 11 कर्मचारियों की रिट पर सुनाया।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना था कि आईटी सिटी के लिए फार्म की शिफ्टिंग के सिलसिले में उनके आवास 31 अक्तूबर को ढहा दिया जाएगा।
अदालत ने सरकारी वकील को मामले में निर्देश प्राप्त कर सरकार का पक्ष पेश करने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया था।
राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता बुलबुल गोदियाल ने अदालत को बताया कि 31 अक्तूबर को वहां ध्वस्तीकरण कार्रवाई नहीं होनी है। हाईकोर्ट ने फिलहाल इस याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन