{"_id":"80aab76af699c1ffd2178fb2bed29165","slug":"gossip-on-lucknow-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो आ ही जाएंगे अच्छे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो आ ही जाएंगे अच्छे दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 19 May 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में मेट्रो चलनी है। इसके प्रमुख सलाहकार मेट्रोमैन श्रीधरन हैं। मुख्यमंत्री मेट्रोमैन की बड़ी इज्जत करते हैं।
विज्ञापन
यही वजह है कि मेट्रोमैन मेट्रो के लिए जितने भी सुझाव देते हैं उस पर झट से अमल हो जाता है। मेट्रोमैन ने कुछ माह पहले सुझाव दिया कि मेट्रोसेल में ब्यूरोक्रेट नहीं टेक्नोक्रेट चाहिए।
मेट्रोमैन का यह सुझाव एक ब्यूरोक्रेट को पसंद नहीं आया। हालांकि ये ब्यूरोक्रेट सरकार के नवरत्नों में शामिल हैं, लेकिन मेट्रोमैन के आगे उनकी एक न चली।
जिस पद पर वह हैं उस पर टेक्नोक्रेट तैनात करने के लिए विज्ञापन भी निकाल दिया गया है। इसी बीच केंद्र में सत्तारूढ़ होने जा रही सरकार में बनने वाले मंत्रियों में मेट्रोमैन के नाम की भी चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इसके बाद से मेट्रोसेल की कमान संभाले ब्यूरोक्रेट को थोड़ी राहत मिली है। लोग चुटकी ले रहे हैं कि मेट्रोमैन दिल्ली में मंत्री बन जाएं कुर्सी जाने की आशंका से घिरे इन ब्यूरोक्रेट के तो अच्छे दिन आ ही जाएंगे।
विज्ञापन