{"_id":"b8a12979d30631f2227668ccb463d9f7","slug":"gossip-on-gvt-offices-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूत की बीमारी है, किसी को भी लग सकती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूत की बीमारी है, किसी को भी लग सकती है
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 11 Jun 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन न उठाने की बीमारी पुलिस महकमे में छूत की तरह फैली है। इस संक्रमण की चपेट में विभाग के आला अफसर भी आ गए हैं।
विज्ञापन
हैरत की बात सिर्फ इतनी है कि जो खुद इस बीमारी के क्रॉनिक पेशेंट बन गए हैं वे दूसरों को फोन न उठाने पर दंडित करने की धमकी देने से नहीं चूक रहे।
विभाग के एक आला अफसर ने पिछले दिनों मातहतों को कड़ी हिदायत दी कि फोन न उठाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके लिए कई कर्मचारियों को लगा दिया गया जो अलग-अलग नंबरों को अफसरों को फोन कर यह जांचते रहे कि कौन फोन उठा रहा है, कौन नहीं।
लेकिन अब इसका क्या करें कि जो बीमारी है कि ऊपर वालों को भी जकड़े हुए है।