फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gorakhpur Sainik School will give new dimension to UP's education system: Yogi

यूपी की शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम देगा गोरखपुर सैनिक स्कूल : योगी

Sun, 31 Jan 2021 11:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 31 Jan 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Sainik School will give new dimension to UP's education system: Yogi
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में प्रस्तावित नए सैनिक स्कूल की स्थापना की कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को अपने आवास पर सैनिक स्कूल स्थापना की विस्तृत कार्ययोजना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विद्यालय प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम देने वाला होगा। गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने में यह विद्यालय अहम होगा।
विज्ञापन


प्रस्तावित परिसर का ले-आउट देखते हुए सीएम ने कहा कि फर्टिलाइजर इलाके में 50 एकड़ से अधिक में स्थापित होने जा रहा यह विद्यालय ऐसा हो, जो युवाओं में राष्ट्र भक्ति का भाव भरे। छात्रावासों के नाम भारत के गौरवशाली इतिहास के नायकों पर रखे जाएंगे। बास्केटबॉल, घुड़सवारी, जिम्नास्टिक, स्वीमिंग पूल आदि व्यवस्था का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी भवनों में सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था जरूर हो। निर्माण कार्य के लिए डीपीआर जल्द  तैयार की जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने मुख्यमंत्री को प्रस्तावित कार्ययोजना के विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed