{"_id":"59b8f09b4f1c1bfb7f8b6a99","slug":"gorakhpur-hospital-tragedy-accused-punished","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मामले में दोषियों को बचाया नहीं, निपटाया: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मामले में दोषियों को बचाया नहीं, निपटाया: सीएम योगी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर और फर्रुखाबाद के अस्पतालों में बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी बच्चे की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई, बल्कि लापरवाही के कारण हुई थी। इस घटना में शामिल किसी भी डॉक्टर को बचाया नहीं गया, बल्कि उन्हें लापरवाही और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण निपटाया गया।
विज्ञापन
इतिहास के पाठ्यक्रम में मिले महापुरुषों को स्थान
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा द्वारा महाराणा प्रताप के शौर्य को इतिहास के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने संबंधी बयान को जायज ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता को भगवान राम व श्रीकृष्ण की परंपरा से प्रेरणा मिलती है। इसलिए महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह समेत अन्य महापुरुषों की गाथा बच्चों को पढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी
प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस वसूले जाने के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि सरकार ने फीस रेगुलराइज करने के लिए समिति बना दी है। इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
हिंदुत्व सांप्रदायिक नहीं, भारतीयता का प्रतीक
योगी ने कहा कि हिंदुत्व सांप्रदायिक नहीं है, बल्कि भारतीयता का प्रतीक है। पीएम नरेंद्र मोदी के बहादुर शाह जफर की मजार पर जाने के बारे में उन्होंने कहा कि किसी भी उपासना स्थल पर जाना गलत नहीं है।
कांग्रेस व सपा में है उत्तराधिकार की परंपरा
प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर अपनी दावेदारी को खारिज करते हुए योगी ने कहा कि भाजपा में यह परंपरा नहीं है। कांग्रेस या सपा में ही वंशावली के आधार पर नेता चुना जाता है। एक सवाल के जवाब में योगी ने कहा कि अगर पार्टी कहेगी तो वह गुजरात के साथ ही पश्चिम बंगाल में भी चुनाव प्रचार करने जाएंगे।

दुर्गापूजा व मोहर्रम पर कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
योगी ने कहा कि यूपी में मोहर्रम और दुर्गापूजा के दौरान किसी को कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पश्चिम बंगाल में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन रोकने के आदेश को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा ही रहा तो ममता बनर्जी को अगले चुनाव में घर ही बैठना पड़ेगा।
अपनी सरकार को दिए 100 में 1000 अंक
अपने पांच महीने के कार्यकाल को अंक देने के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वे तो 1000 अंक देते हैं, क्योंकि हर क्षेत्र में काम शुरू किया है। सफाई अभियान पर बोले, हमारी सरकार सफाई के लिए ही बनी है। कई तरह से सफाई कर रहे हैं। भ्रष्टाचार और अपराध के क्षेत्र में सफाई की है।