फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gorakhpur and phoolpur election will be a challenge for bjp

2019 से पहले गोरखपुर, फूलपुर में होगा विपक्षी एकता का इम्तिहान

Sat, 09 Sep 2017 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Sep 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur and phoolpur election will be a challenge for bjp
बीजेपी - फोटो : self

सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य निर्विरोध विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। इन्हें सीएम व डिप्टी सीएम के पद पर बने रहने के लिए 19 सितंबर तक उच्च सदन की सदस्यता की शपथ लेनी होगी। 

विज्ञापन


योगी व मौर्य 2014 में लोकसभा सदस्य चुने गए थे। अब एमएलसी चुने जाने के बाद इन दोनों को क्रमश: गोरखपुर व फूलपुर संसदीय सीट से इस्तीफा देना होगा।

ऐसे में इन दोनों संसदीय सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सबसे बड़ा इम्तिहान विपक्षी एकता का होगा। विपक्षी दलों ने साझा प्रत्याशी उतारा तो भविष्य में गैर भाजपा गठबंधन की नींव पड़ सकती है। सभी दलों के अलग-अलग प्रत्याशी आए तो 2019 में विपक्ष की राह आसान नहीं रहेगी।
विज्ञापन

 
उपचुनाव में भाजपा के सामने जहां दोनों संसदीय सीटें बरकरार रखने के साथ ही जीत का अंतर बढ़ाने की चुनौती रहेगी, वहीं विपक्ष के लिए यह एकता प्रदर्शित करने का मौका हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विपक्षी दलों में सपा, बसपा के साथ कांग्रेस भी भाजपा के खिलाफ बड़े गठबंधन की पक्षधर हैं। कांग्रेस और सपा तो पटना में लालू प्रसाद यादव की भाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली में भी शामिल हो चुकी हैं।

उपचुनाव लड़ने से बचती रही है बसपा

gorakhpur and phoolpur election will be a challenge for bjp
राहुल गांधी और सीएम योगी

बसपा आम तौर पर उपचुनाव लड़ने से बचती रही है। गोरखपुर व फूलपुर के उपचुनाव में बसपा का स्टैंड क्या होगा, यह तो अभी साफ नहीं है लेकिन मायावती सिद्धांत रूप में भाजपा के खिलाफ गठबंधन की हिमायत कर चुकी हैं।

वह चाहती है कि विपक्ष के संयुक्त अभियान से पहले सीटों का बंटवारा हो जाए। सीटों पर कोई बातचीत नहीं होने के कारण ही उन्होंने पटना रैली से दूरी बनाए रखी। उपचुनावों में अभी वक्त है। ऐसे में देखना होगा कि तब तक विपक्षी एका की कोशिशें आगे बढ़ती हैं या नहीं।

यदि बसपा ने चुनाव नहीं लड़ा और सपा या कांग्रेस उम्मीदवारों का समर्थन नहीं किया तो इसका अच्छा संदेश नहीं जाएगा। यदि सपा और बसपा एक-एक सीट पर चुनाव लड़ें तो विपक्षी एका की संभावना बढ़ेगी।

सपा-कांग्रेस में सहमति बनने के आसार

gorakhpur and phoolpur election will be a challenge for bjp
BJP
अभी तक के हालात के हिसाब से उपचुनावों में भाजपा के खिलाफ साझा प्रत्याशी उतारने पर सपा और कांग्रेस में सहमति बन सकती है। विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन को झटका लगने के बावजूद सपा मुखिया अखिलेश यादव इसे बरकरार रखने के पक्ष में हैं।

वह कहते रहे हैं कि राहुल और उनकी दोस्ती लंबी चलेगी। हालांकि राजनीति के जानकारों का मानना है कि बसपा के सक्रिय समर्थन के बिना सपा-कांग्रेस उपचुनावों में उलटफेर करने की स्थिति में नहीं रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed