फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gorakhnath temple attack case: Investigation agencies engaged in investigating Murtaza's foreign connections, remand period is being completed today

गोरखनाथ मंदिर पर हमला प्रकरण : मुर्तजा का विदेशी कनेक्शन खंगालने में जुटीं जांच एजेंसियां, आज पूरी हो रही है रिमांड की अवधि

Mon, 11 Apr 2022 12:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 11 Apr 2022 12:20 AM IST
सार

एटीएस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियां भी मुर्तजा से पूछताछ कर रही हैं। वहीं मुर्तजा के पिता मुनीर अब्बासी ने जो बातें एटीएस को बताई हैं उसकी भी तस्दीक की जा रही है। 

विज्ञापन
Gorakhnath temple attack case: Investigation agencies engaged in investigating Murtaza's foreign connections, remand period is being completed today
गोरखनाथ मंदिर में आतंकी मुर्तजा ने बांका से हमला किया था। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के विदेशी कनेक्शन खंगालने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए एटीएस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियां भी मुर्तजा से पूछताछ कर रही हैं। वहीं मुर्तजा के पिता मुनीर अब्बासी ने जो बातें एटीएस को बताई हैं उसकी भी तस्दीक की जा रही है। 

विज्ञापन

                
जानकारी के अनुसार मुर्तजा के पिता ने एटीएस को बताया है कि जब वह आईआईटी मुंबई में पढ़ाई कर रहा था उस समय उसके साथ रैगिंग की घटना हुई थी। एक साल हॉस्टल में रहने के बाद वह वापस आ गया था और पिता के साथ ही मुंबई में रह कर पढ़ाई पूरी कर रहा था। मुनीर ने एटीएस के सामने दावा यह भी किया है कि इस घटना की शिकायत भी की गई थी। एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि जो भी जानकारी मुर्तजा के पिता ने दी है उसे मुंबई में संबंधित कॉलेज और हॉस्टल से सत्यापित कराया जाएगा। इसके अलावा आईएसआईएस के संपर्क में आने के बाद किन-किन विदेशी नंबरों पर मुर्तजा ने बात की है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, एटीएस ने मुर्तजा के कुछ करीबियों को नोटिस भेजकर बुलाया है। इसमें से उनके चाचा मोहम्मद अब्बासी का नाम भी शामिल है। 65 वर्षीय अब्बासी ने अपनी उम्र और रमजान का हवाला देकर लखनऊ पहुंचने में असमर्थता जाहिर की है। उन्होंने गोरखपुर में ही किसी जगह बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में एटीएस अब तक मुर्तजा के साथ-साथ उसके करीबियों और उसके संपर्क में आए 15 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने भी की पूछताछ
इस पूरे मामले की गहराई जानने के लिए एनआईए की एक टीम ने भी मुर्तजा से एटीएस मुख्यालय पर पूछताछ की है। अगले एक दो दिन में एटीएस अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजेगी, जिसके बाद फैसला होगा कि इस केस को एनआईए लेगी या नहीं।


आज गोरखपुर में होगी मुर्तजा की पेशी
मुर्तजा की रिमांड सोमवार को पूरी हो रही है। उसे गोरखपुर की अदालत में पेश किया जाएगा। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि उसे अभी कुछ और दिन के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि मुर्तजा से अभी और जानकारी जुटाई जानी बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed