{"_id":"5fa796298ebc3e9bf46233dd","slug":"goons-looted-a-woman-in-motigarpur-thana-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: महिला को घर में बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट, जेवरात लूटकर फरार हो गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: महिला को घर में बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट, जेवरात लूटकर फरार हो गए
Sun, 08 Nov 2020 12:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
वारदात के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाने के दियरा बाजार में शनिवार रात बदमाशों ने असलहे के जोर पर महिला को बंधक बना कर घर में लूटपाट की। बाजार निवासी उषा रावत पत्नी सत्य नारायण रावत शनिवार रात घर में अकेली थीं।
विज्ञापन
वह किसी काम से रात को घर से बाहर निकली थीं कि तभी कुछ बदमाशों ने असलहा दिखाकर उन्हें काबू में कर लिया। बदमाश उन्हें घर के अंदर लेकर चले गए।
बदमाशों ने महिला को बंधक बनाया और घर में रखे जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए।
सूचना पर मोतिगरपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि पीड़िता ने घटना की जानकारी काफी विलंब से दी। घटना की जाँच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।