{"_id":"65883efd0845f2fb860fbe06","slug":"goods-worth-rs-5-lakh-stolen-along-with-cash-na-news-c-102-1-slko1055-7531-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नकदी समेत पांच लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नकदी समेत पांच लाख का माल उड़ाया
Sun, 24 Dec 2023 07:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 Dec 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को चोरों ने एक घर से नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह होने पर पीड़ित को जानकारी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के कोहना चौकी क्षेत्र स्थित मुंशीगंज निवासी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि उसके पैतृक गांव रोजहा में सोमवार से भागवत कथा होनी है। इसी सिलसिले में वह शुक्रवार को अपने गांव गया हुआ था। घर पर कथा कराने के लिए 80 हजार रुपये रखे थे।
शनिवार रात चोर घर में घुसे और नकदी समेत अलमारियों में रखे करीब चार लाख के जेवरात भी उठा ले गए। सुबह होने पर पीड़ित घर पहुंचा तो उसे जानकारी हुई। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।