{"_id":"5bfb8e60bdec224191301de3","slug":"goods-train-wheels-derailed-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात अस्त-व्यस्त, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात अस्त-व्यस्त, जांच के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
लखनऊ वाराणसी रेल मार्ग स्थित सुल्तानपुर जंक्शन पर सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेल यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
डीआरएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर दुर्घटना राहत गाड़ी को फैजाबाद से रवाना कर दिया गया।
इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच कर पटरी से उतरे डिब्बों को फिर से ट्रैक पर लाने का काम कर रही है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यात्री गाड़ियों का यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन