{"_id":"64136b34b2bb2e889900d0c4","slug":"goods-of-three-houses-burnt-to-ashes-due-to-fire-raebareli-news-c-13-1-132632-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आग से तीन घरों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आग से तीन घरों का सामान जलकर राख
Fri, 17 Mar 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
भोजपुर (रायबरेली)। सरेनी के हरीपुर मजरे केवटाही गांव में गुरुवार को चूल्हे से उठी चिंगारी से तीन घरों की करीब दो लाख की संपत्ति जल गई। गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र की पत्नी गीता चूल्हे पर खाना बना रही थी।
खाना बनाने के बाद आग बुझाकर खेत चली गई। चूल्हे के राख से उठी चिंगारी छप्पर और फिर सामान में जा गिरी। इससे आग लग गई। धुआं उठा तो आसपास के ग्रामीणों ने चीख पुकार मचाई। पंप चलाकर आग बुझाई गई।
इस दौरान आग की चपेट में आकर फूलचंद्र और सुखमाली के घर में रखा सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाई, तब जाकर दमकल टीम पहुंची। लेखपाल अमित कुमार ने बताया कि नुकसान का जायजा तैयार कर तहसील को रिपोर्ट दी जाएगी।