फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Good news Now even employed people will get admission in B.Tech in up

अच्छी खबर: अब नौकरी करने वालों को भी मिलेगा बीटेक में दाखिला, 50 KM के दायरे वाली इंडस्ट्री के लोगों का ही लाभ

Tue, 17 Sep 2024 03:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Sep 2024 03:22 PM IST
सार

अब नौकरी करने वालों को भी बीटेक में दाखिला मिलेगा। 50 किमी के अंदर आने वाली इंडस्ट्री के लोगों को ही लाभ मिलेगा। कॉलेज अपने यहां आवेदन लेकर मेरिट से इनका प्रवेश करेंगे। 

विज्ञापन
Good news Now even employed people will get admission in B.Tech in up
aktu - फोटो : facebook

विस्तार

इंजीनियरिंग की कोर ब्रांच में घटते रुझान को लेकर आल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने इसमें सुधार की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत एआईसीटीई ने प्रदेश के एक दर्जन कॉलेजों को कोर ब्रांच में बीटेक इन वर्किंग प्रोफेशनल (कार्यरत पेशेवरों) कोर्स में प्रवेश की हरी झंडी दी है। 
विज्ञापन


खास यह कि कॉलेज अपनी 50 किमी की परिधि में आने वाले इंडस्ट्री के ही लोगों को इसमें प्रवेश देगा। एआईसीटीई की ओर से इस बार सिविल, मैकेनिकल, केमिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए एक दर्जन कॉलेजों को 30-30 सीटों पर प्रवेश लेने की अनुमति दी गई है। 
विज्ञापन


यह कोर्स पार्ट टाइम नहीं बल्कि नियमित कोर्स की तरह होगा। इनकी कक्षाएं शाम को नियमित होंगी। अब इसमें प्रवेश को लेकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि इस कोर्स में प्रवेश के लिए कॉलेज संस्थान स्तर पर आवेदन लेंगे। इसकी विस्तृत सूचनाएं प्रकाशित की जाएंगी। इसमें आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा।

इसमें कार्यरत पेशेवरों चाहे वह राज्य के हों या प्रदेश के, पब्लिक, प्राइवेट कंपनी, एमएसएमई को प्रवेश दिया जाएगा। यह संस्थान कॉलेज कैंपस के 50 किमी की परिधि में होना चाहिए। जो पहले 70 किमी तय था।

इस कोर्स में प्रवेश के लिए एक साल का फुट टाइम इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव होना चाहिए। एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि यह कवायद कोर ब्रांच को संजीवनी देने का काम करेगी।
 

क्योंकि इन कोर ब्रांच में वर्किंग प्रोफेशनल के आने से जहां उनको फायदा मिलेगा वहीं इन संस्थान के विद्यार्थियों के लिए भी इंडस्ट्री में जॉब के अवसर खुलेंगे। इंडस्ट्री इंटरैक्शन बढ़ने से युवाओं को फायदा भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed