फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good news for up citizen concern with light problem

बिजली को लेकर यूपी वालों को मिली बड़ी खुशखबरी

Tue, 24 Feb 2015 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Feb 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
 good news for up citizen concern with light problem

उप्र में रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यह खुशखबरी बिजली को लेकर है। यदि आप गांव में रहते हैं तो अब आपको न्यूनमत 16 घंटे बिजली मिलेगी। यह योजना अक्टूबर 2016 से लागू हो जाएगी। गांव में अभी तक 6 से आठ घंटे ही बिजली आ रही है।

विज्ञापन


गांव के साथ शहरी क्षेत्रों में भी बिजली के हालात सुधरने वाले हैं। शहरों में अब 22 घंटे बिजली देने का वादा किया गया है। यह 22 घंटे 24 घंटों में भी तब्दील हो सकते हैं। यानी कि उप्र के शहरों को अब 24 घंटे बिजली मिल सकती है।
विज्ञापन


बढ़ाई जाएगी क्षमता

 good news for up citizen concern with light problem

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को अधिक बिजली देने के‌ लिए बिजली की वर्तमान उपलब्‍धता को बढ़ाया जाएगा। अभी प्रदेश के पास 10 हजार मेगावाट बिजली उपलब्‍ध होती है। इस बजट में इस लक्ष्य को बढ़ाकर 21 हजार मेगावॉट किया जा रहा है। इसके लिए अक्टूबर 2016 तक का लक्ष्य बनाया गया है।

इसके अलावा अन्य विद्युत उत्पादकों से पॉवर परचेज एग्रीमेंट के आधार पर बिजली की उपलब्‍धता बढ़ाने की कोशिश्‍ा की जाएगी। इसके अतिरिक्त चीनी मिलों में को-जेनरेशन बढ़ाने का काम किया जाएगा।

बनेंगे नई बिजली केंद्र

 good news for up citizen concern with light problem

प्रदेश में बिजली की व्यवस्‍था को बेहतर बनाने के लिए 550 नए उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 33 केवी, 11 केवी उपकेंद्रों और एलटी लाइन का निर्माण किया जाएगा।

11वीं और 12वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत ग्रामीण विद्युतीय योजना में लगभग 17300 गांवों एंव मजरों में विद्युतीकरण योजना कराई जाएगी। इसके लिए 11900 करोड़ रूपए खर्च करने का प्रावधान है। इसके लिए कार्य भी शुरू हो गया है।

2015-16 में एक लाख गांवों और मजरों के विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके अलावा ऊर्जा क्षेत्र की नई परियोजनाओं के लिए 14504 करोड़ रूपए तथा अनुरक्षण क्षेत्र के लिए 25464 करोड़ की व्यवस्‍था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed