फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Good news for those traveling in train now easy to change name on ticket

Lucknow: ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर, टिकट पर नाम बदलना होगा आसान, इन जिलों को होगा लाभ

Mon, 15 May 2023 09:54 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 15 May 2023 09:54 PM IST
सार

आरक्षित टिकट पर नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को रेलवे ने अब और आसान कर दिया है। अब जिन जगहों पर राजपत्रित अधिकारी नहीं हैं, वहां मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक (सीआरएस) और आरक्षण पर्यवेक्षक प्रभारी (आरएस) भी नाम परिवर्तन करा सकते हैं।

विज्ञापन
Good news for those traveling in train now easy to change name on ticket
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे के रिजर्वेशन वाले टिकटों पर नाम बदलवाने के लिए आसपास के जिलों से पैसेंजरों को अब लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वह अपने जिले में ही यह काम करवा सकेंगे। इसकी व्यवस्था रेलवे प्रशासन ने यात्री की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया है।

विज्ञापन

दरअसल, आरक्षित टिकट पर नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को रेलवे ने अब और आसान कर दिया है। अब जिन जगहों पर राजपत्रित अधिकारी नहीं हैं, वहां मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक (सीआरएस) और आरक्षण पर्यवेक्षक प्रभारी (आरएस) भी नाम परिवर्तन करा सकते हैं। इन अधिकारियों को टेलीफोन के जरिए किसी राजपत्रित अधिकारी को अनुमोदन भेजना होगा। अभी तक रेलवे में यह सुविधा नहीं थी।

विज्ञापन

सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि बाराबंकी, सुलतानपुर आदि जिलों के पैसेंजरों को नाम परिवर्तन के लिए लखनऊ आना पड़ता था। पर, अब वे अपने जिले में ही नाम परिवर्तन करा सकते हैं। उन्होंने आगे रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार नाम परिवर्तन की अनुमति केवल एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा दी जा सकती है।

डिवीजनों (मंडल स्तर) पर ऐसी अनुमति सीनियर डीसीएम, डीसीएम, एसीएम द्वारा की जाती है। इसके अलावा जहां पर एरिया मैनेजर तैनात हैं, वहां पर आरएम, एआरएम के साथ-साथ एसएम (स्टेशन मैनेजर) द्वारा भी अनुमति दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed