ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी
रेलवे शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त बोगी बढ़ाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने एक जुलाई से अतिरिक्त बोगियां लगाने के लिए आदेश जारी कर दिये हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन 12004/12003 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन शताब्दी एक्सप्रेस में 1 जुलाई से एसी चेयरकार की एक बोगी स्थायी रूप से लगाई जाएगी।
ट्रेन नंबर 12236/12235 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में 7 जुलाई से नई दिल्ली से जबकि 9 जुलाई से डिब्रूगढ़ से एसी सेकेंड की एक बोगी स्थायी रूप से लगेगी।
इन ट्रेनों में भी लगेंगी बोगी
इसी तरह 12436/12435 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन एक्सप्रेस में 2 जुलाई से नई दिल्ली से जबकि 6 जुलाई से डिब्रूगढ़ टाउन से एसी सेकेंड की एक अतिरिक्त बोगी स्थायी रूप से जोड़ी जाएगी।
ट्रेन नंबर 12492/12491 जम्मूतवी-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में 3 जुलाई से जम्मूतवी से और 5 जुलाई से मुजफ्फरपुर से जनरल क्लास की एक बोगी लगेगी।
ट्रेन नंबर 14524/14523 अंबाला कैंट-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में 4 जुलाई से अम्बाला कैंट से जबकि 6 जुलाई से मुजफ्फरपुर से जनरल क्लास की अतिरिक्त बोगी लगेगी।