फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good news for lohiya aawas users

लोहिया आवास के लिए अब पौने 2.75 लाख

Wed, 25 Jun 2014 11:24 AM IST
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Jun 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
good news for lohiya aawas users

लोहिया ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। सरकार अब उन्हें मकान बनाने के लिए पौने तीन लाख रुपये देगी।

विज्ञापन


मकान की जगह भी बढ़ाकर 28.30 वर्ग मीटर कर दी गई है। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री अरविंद कुमार सिंह ‘गोप’ ने इस बाबत शासनादेश सभी डीएम और कमिश्नर को भेज दिया है।

गरीब ग्रामीण आबादी को रहने लायक घर मुहैया कराने के लिए यह योजना शुरू की गई है। अब तक एक आवास बनाने के लिए 1.60 लाख रुपये दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर 2.75 लाख रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह से कवर्ड एरिया (लिंटर से घेरी गई जगह) 21.11 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 28.30 वर्ग मीटर कर दिया गया है।

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने बताया कि इसमें पहले की तरह सोलर लाइट, एलईडी और पंखा आदि के लिए तीस हजार रुपये भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गरीबों को अच्छा आवास देने के लिए वर्ष 2013 की पीडब्ल्यूडी की मानक दरों के आधार पर मानकों में परिवर्तन किया गया है।

उन्होंने बताया कि मंडल और जिला स्तर पर हर महीने टीम भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि तैयार मकान का फोटो ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा और यही समीक्षा का आधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संकेत भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed