{"_id":"ea70e916340b02e8fd53ba620331f94b","slug":"good-news-for-job-seekers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अब भर्ती के आवेदन ऑनलाइन भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अब भर्ती के आवेदन ऑनलाइन भी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 30 Aug 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में सीधी भर्ती से भरे जाने वाले पदों पर अब ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव की कैबिनेट ने शुक्रवार को इसके लिए चयन बोर्ड की नियमावली में जरूरी संशोधन को हरी झंडी दे दी है।
वहीं प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों की भर्ती के लिए संबंधित कॉलेज का नाम व स्थान भी दिया जाएगा
जिससे वे पहले ही अपनी पसंद बता सकेंगे। अब तक चॉइस लेने की व्यवस्था नहीं थी।
कैबिनेट ने नियमावली के नियम संख्या 12 में जो संशोधन किए गए हैं, उसके अनुसार बोर्ड सीधी भर्ती के साथ ही आरक्षित वर्ग की बैकलॉग भर्तियों को भी इसमें शामिल किया गया है।
खाली पदों का विज्ञापन कम से कम दो ऐसे समाचार पत्रों में देना होगा जिसका राज्य में व्यापक प्रसार हो।
विज्ञापन में यह देना होगा कि चयन के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन या ऑफलाइन किस तरह मांगे जा रहे हैं। या फिर दोनों विधियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन के साथ ही इसकी फीस भी ऑनलाइन जमा हो जाएगी। इससे आवेदन पत्र प्राप्त न होने वाली शिकायतें खत्म हो जाएंगी।
आवेदन पत्र का प्रारूप ओएमआर शीट के रूप में होगा। इसकी बिक्री राष्ट्रीकृत बैंक अथवा डाकघर के माध्यम से की जाएगी।
इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य या हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक पद के विज्ञापन में अब संस्था के नाम और स्थान का भी उल्लेख किया जाएगा।