फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good news for electric supply in up

इन 2 वजहों से कम हो रहा यूपी में बिजली संकट?

Sat, 08 Aug 2015 07:14 PM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
good news for electric supply in up

कुछ दिनों पहले ही यूपी की बिजली समस्या पर आया संकट टलता दिख रहा है। हालांकि यह राहत फौरी भी हो सकती है। मौसम का मिजाज बदलने से प्रदेश में बिजली की मांग में कुछ कमी हुई है जबकि उपलब्धता में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


इन दो वजहों के साथ हो जाने से  बिजली संकट से थोड़ी राहत मिली है लेकिन सिंचाई के लिए बिजली का दबाव अभी बना हुआ है।

किसानों को सिंचाई के लिए जरूरत भर बिजली उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को दिन में एक करोड़ की अतिरिक्त बिजली खरीदी गई।

फिलहाल रात में शहरो में बिजली कटौती न करने का फैसला किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए दिन में तय शिड्यूल के अनुसार आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


घट गई बिजली की मांग

good news for electric supply in up

तापमान में गिरावट के चलते प्रदेश में बिजली की मांग 13,500 मेगावाट से घटकर 13,000 मेगावाट के आसपास रह गई है जबकि अतिरिक्त बिजली खरीदने के बाद उपलब्धता 12,000 मेगावाट से बढ़कर लगभग 12,400 मेगावाट तक पहुंच गई है।

शक्ति भवन स्थित नियंत्रण कक्ष के अभियंताओं के अनुसार शुक्रवार को बिजली की बहुत ज्यादा किल्लत नहीं रही। एनर्जी एक्सचेंज से अतिरिक्त बिजली खरीदकर दिन में गांवों को शिड्यूल के अनुसार आपूर्ति की गई। रात में शहरी इलाकों को कटौतीमुक्त आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है।

बहुत जरूरी हुआ तो कुछ शहरों में थोड़ी बहुत अतिरिक्त कटौती की जा सकती है लेकिन मौसम को देखते हुए इसकी संभावना बहुत कम है। वहीं अनपरा डी की 500 मेगावाट की इकाई को भी चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।

पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र का कहना है कि आपूर्ति व्यवस्था सामान्य है। बारिश न होने से गांवों में सिंचाई के लिए बिजली की मांग ज्यादा है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को एनर्जी एक्सचेंज से लगभग एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त बिजली खरीदकर गांवों को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed