शिक्षा विभाग कर्मियों के लिए खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग के रिटायर्ड 121 कर्मियों को सालों बाद बीमे के
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
उन्होंने माध्यमिक शिक्षा निदेशक बासुदेव यादव को निर्देश दिया कि बकाया बीमे का पैसा देने के लिए 10,12,686 रुपये पुन: निकाला जाए।
माध्यमिक शिक्षा
निदेशालय में तैनात 121 कर्मियों के बीमे के पैसे का 1994 में घोटाला हो
गया था। कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद जब बीमे का पैसा नहीं मिला तो
इसको लेकर हो-हल्ला हुआ।
इस मामले की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होती
इसके पहले रिकॉर्ड रूम में आग लग गई। इसके चलते दोषियों को चिह्नित नहीं
किया जा सका।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कैबिनेट से अनुरोध किया था कि गबन
की गई राशि को बट्टे-खाते में डालते हुए नए सिरे से राशि निकाले की अनुमति
दे दी जाए।
कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी थी। इसके आधार पर यह शासनादेश
जारी किया गया है।